jhankar
ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश में संविदा कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! अब परिवार को मिलेगा ₹5 लाख तक का स्वास्थ्य सुरक्ष... यातायात बाधित करने पर पुलिस सख्त बोलेरो वाहन जप्त, पुलिस ने चालक पर केस दर्ज किया  आदतन आरोपी गांजे के साथ पकड़ाया, सिविल लाइन पुलिस ने 838 ग्राम मादक पदार्थ किया जब्त मेरा युवा भारत हरदा द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस एवं आस-पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम आयोजित प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 में बड़ा अपडेट: 20.80 लाख मकानों को मंजूरी, पात्र परिवारों को मिलेगी ₹2.... नर्मदा में रेत माफिया पर बड़ी कार्रवाई: बाबरी घाट पर अवैध उत्खनन में लगी 4 पनडुब्बियां जब्त लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने दिया देश को दिया एकता का सूत्र:- नीरज गुर्जर  बंदी निःशुल्क अधिवक्ता पाने के हकदार - प्रधान जिला न्यायाधीश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई नवंबर में स्मार्टफोन बाजार में मचेगी धूम! Motorola, Vivo, Xiaomi और iQOO के नए फोन की एंट्री, जानिए ...

Harda News: NEET-UG 2024 परीक्षा घोटाले मे हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ हरदा कांग्रेस ने किया जंगी प्रदर्शन

NEET-UG 2024 परीक्षा घोटाले की हो उच्च स्तरीय जांच – कांग्रेस

NEET-UG 2024 परीक्षा घोटाले मे हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ हरदा कांग्रेस ने किया जंगी प्रदर्शन

हरदा : देश मे नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने 4 जून 2024 को NEET-UG 2024 का परिणाम जारी किया। जिसमे कुछ उम्मीदवारों के बढ़े हुए अंक के बाद अनियमितताओं और पेपर लीक के आरोपं से परिणाम प्रभावित हुए है। बिहार, गुजरात ओर हरियाणा एवं अन्य राज्यों मे की गई गिरफ्तारियों से व्याप्त भ्रष्टाचार स्पष्ट रूप से उजागर हुआ है। साथ ही NEET-UG 2024 परीक्षा, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर मे हुए पेपर लीक एवं नर्सिंग घोटाले मे भाजपा शासित राज्यों में कदाचार के पैटर्न को उजागर करता है। जिसमे खिलाफ कांग्रेस पार्टी जंगी प्रदर्शन एवं नारेबाजी की कलेक्टर कार्यालय मे हाथों “पेपर लीक बंद बंद करो” के नारों की तख्तियाँ लेकर पहुंचे।

जिलाध्यक्ष ओम पटेल ने कहा कि NEET परीक्षा में इस बड़े पैमाने पर हुए भ्रष्टाचार ओर अनियमितताओं और एनडीए सरकार की हताशा, निष्क्रियता और चुप्पी साधे हुए हैं NEET-UG 2024 परीक्षा के साथ परिणामों में बड़े पैमाने पर धांधली की गई है जिसमें हजारों लाखों की संख्या में छात्रों का भविष्य अंधकार मय हो गया है। सभी छात्रों की वर्षों की मेहनत संकट मे हैं। भाजपा शासित राज्यों में युवओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। आये दिन पर्चा लीक होने की घटनाएं हो रही हैं।

- Install Android App -

हरदा विधायक डॉ रामकिशोर दोगने ने कहा है कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने भी NEET-UG 2024 मे नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए)पर इन आरोपों की गंभीरता को उजागर किया है। कांग्रेस पार्टी ने अपने घोषणापत्र में पेपर लीक के खिलाफ सख्त कानून लागू करके युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने का वादा किया था। लेकिन केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार ने छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया हैं NEET-UG 2024 घोटाला करके छात्रों को अंधकार मे धकेल दिया हैं।

जिलाध्यक्ष ओम पटेल ने कहा कि NEET परीक्षा में इस बड़े पैमाने पर हुए भ्रष्टाचार ओर अनियमितताओं और एनडीए सरकार की हताशा, निष्क्रियता और चुप्पी साधे हुए हैं NEET-UG 2024 परीक्षा के साथ परिणामों में बड़े पैमाने पर धांधली की गई है जिसमें हजारों लाखों की संख्या में छात्रों का भविष्य अंधकार मय हो गया है। सभी छात्रों की वर्षों की मेहनत संकट मे हैं।

NEET-UG 2024 परीक्षा के साथ परिणामों में बड़े पैमाने पर धांधली के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी हरदा ने महामहिम राज्यपाल के नाम का ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा जिसमे NEET परीक्षा मे हुए घोटाले की उचित जांच करवाई जाए एवं दोषियों पर सख्त कार्यवाही की जावे एवं छात्रों के साथ अन्याय न हो जिसके लिए उचित कार्यवाही की मांग की गई। एन एस यू आई ने पुनः नीट परीक्षा कराने की मांग की हैं।

इस दौरान दिनेश यादव रामदीन पटेल, गगन अग्रवाल, सुरेन्द्र विश्नोई, बी के दीक्षित, विजय पटेल, संजय अग्रवाल, अनिल सुरमा, राकेश सुरमा, धर्मेन्द्र चौहान, सतीश राजपूत, अजय सिंह राजपूत, योगेश चौहान, रमेश सोनकर, संजय पांडेय, अजय पाटील, जावेद पटेल, कमल बास्ट, बालू पाटील, कैलाश चतुर्वेदी, जीशान खान प्रणय तिवारी सहित सैंकड़ों की संख्या मे काँग्रेसजन मौजूद रहें ।