jhankar
ब्रेकिंग
आज मोहनपुर में SC/ST समुदाय की अहम बैठक आयोजित रात 10 बजे अंधेरे में सड़क पर खड़ा है कृषि यंत्र, न कोई संकेतक हो सकता है हादसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई डोडाचूरा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार  मध्यप्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और गौरवशाली इतिहास इसकी पहचान - केंद्रीय राज्य मंत्री डीडी उइ... रात 2 बजे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़े दो युवक, 1.207 किलो गांजा जब्त छिपाबड़ पुलिस की कार्रवाई: किराना दुकान से 49 हजार रुपये के अवैध पटाखे जब्त MP में अर्नब का असर खत्म, 4 दिन हल्की बारिश के आसार MP में आज पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर आज मध्यप्रदेश स्थापना दिवस - 71 साल का सफर आज 01- नवंबर - रविवार सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें 

Harda News: युवा कांग्रेस ने की ‘क्या हुआ तेरा वादा पोस्ट कार्ड अभियान’ की शुरुवात

हरदा : आज हरदा मे जिला कांग्रेस कार्यालय से युवा कांग्रेस द्वारा ‘क्या हुआ तेरा वादा पोस्ट कार्ड अभियान’ की शुरुआत की गयी। अजय सिंह राजपूत ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत युवा कांग्रेस द्वारा हरदा जिले से प्रदेश के मुख्यमंत्री को पोस्ट कार्ड भेजकर उनके द्वारा चुनाव में किये वादे याद दिलाते हुए उन्हें पूरे करने का आह्वान किया जायेगा। उनसे यह पूछा जायेगा कि आपके द्वारा यह घोषणा की गयी थी जिसके अनुसार 2.5 लाख युवाओं को सरकरी नौकरी कब दी जाएगी ? प्रत्येक परिवार के एक व्यक्ति को नौकरी कब दी जायेगी, 1.3 करोड़ बहनों को पक्के आवास कब दिए जाएंगे? किसानों को गेहूं, धान की खरीदी की न्यूनतम राशि कब घोषित की जायेगी? जल जीव न्यूनतम राशि कब घोषित की जायेगी? जल जीवन मिशन में हो रहे भ्रष्टाचार के दोषियों पर कार्यवाही कब की जायेगी? नर्सिंग घोटाले में लिप्त अपराधियों पर कार्यवाही कब की जायेगी? आपके द्वारा किये गए वादों के अलावा युवाओं की मांग के अनुसार सरकारी नौकरियों का परीक्षा शुल्क कब माफ किया जायेगा।

- Install Android App -

आगामी दिनों मे चरणबद्ध आंदोलन “क्या हुआ तेरा वादा” चलाया जाएगा जिसके अंतर्गत प्रथम चरण 18-25 जून वार्ड एवं ग्राम पंचायत स्तर तक घर घर तक पोस्ट कार्ड वितरण, द्वितीय चरण 30 जून से सत्याग्रह, तृतीय चरण 7-15 जुलाई विधानसभा एवं जिला स्तर कैंप में पोस्ट कार्ड भरे जाएंगे।

अभियान के प्रारंभ के दौरान हरदा विधायक डॉ रामकिशोर दोगने, जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल, गगन अग्रवाल, योगेश चौहान, सुरेन्द्र विश्नोई, बी के दीक्षित, विजय पटेल, संजय अग्रवाल, राकेश सुरमा, धर्मेन्द्र चौहान, सतीश राजपूत, रमेश सोनकर, संजय पांडेय, अजय पाटील, जावेद पटेल, कमल बास्ट, बालू पाटील, कैलाश चतुर्वेदी, जीशान खान, प्रणय तिवारी सहित अन्य युवा कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहें।