jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया में अतिक्रमण का विस्तार, कार्रवाई का इंतजार! शरद पूर्णिमा पर अस्थमा-दमा के रोगियों को मिलेगी विशेष आयुर्वेदिक औषधि - टिमरनी आज से तीन दिन बंद रहेगी कृषि उपज मंडी अमिताभ बच्चन को जान से मारने की धमकी से मुंबई में हड़कंप, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर फीस के लिए TC और मूल दस्तावेज रोकना गैरकानूनी - राजस्थान हाईकोर्ट हरदा ब्रेकिंग: जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, अस्पताल के वार्ड में भी भिड़े दोनों पक्ष! नवजात को लावारिस छोड़ने के मामले में युवती व उसकी मां पर मामला दर्ज, कई सवालों के नहीं मिल रहे जवाब ! अबगाँवकला एवं रन्हाईकला में बाल सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न कृषि आदान विक्रेताओं की दुकानों का सघन निरीक्षण, बीज के 42 नमूने लिए नगरीय प्रशासन आयुक्त संकेत भोंडवे पहुंचे,राम वाटिका शिवराज पार्क मल्टी का किया निरीक्षण

MP News : कट्टा लहराकर डरा रहे युवक को पुलिस ने किया गिरफतार

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 शिवपुरी। अपराधी तत्व के हौसले बुलंद हो रहे है ग्रामीण क्षेत्रो में असामाजिक तत्वों के द्वारा हाथ में कट्टा लहराते हुए लोगो को धमकी देना दहशत का माहौल बनाने की घटनाएं होती रहती है। अगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस ने सख्ती लगा दी ऐसी को घटना न घटे बावजूद इसके कोई न कोई मामला बन ही जाता हैं। गुरुवार को जिले के सुभाषपुरा थाना के ग्राम इंदरगढ़ में ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने एक युवक को कट्टे के साथ गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट की धाराओं में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

- Install Android App -

युवक को पुलिस ने किया गिरफतार

थाना प्रभारी कुसुम गोयल ने बताया कि उन्हे ग्राम इंदरपुरा से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति गांव कट्टा लेकर घूम रहा है लोगो को डराने की कोशिश कर रहा है कहीं बड़ी अनहोनी न हो जाए। सूचना पर थाना अमला गांव पहुंचा। पुलिस को देखकर वह युवक भागने लगा पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया उसके पास से एक 315 बोर का कट्टा व दो जिंदा राउंड जब्त किए। आरोपित को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पुलिस ने 25/17 आर्म्स एक्ट की धाराओं में प्रकरण कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। आरोपित को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी सुभाषपुरा उनि कुसुम गोयल, सउनि अरविन्द सगर, प्रआर महेश दत्त शर्मा, अभय सिंह,आर. प्रशांत गुर्जर, रविन्द्र शर्मा, धर्मेन्द्र शर्मा की अहम भूमिका रही ।