मकड़ाई एक्सप्रेस 24 शिवपुरी | जिले में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद है कि वह दिनदहाड़े लूट कर रहे हैं और पुलिस ने उन्हें पकड़ने में नाकाम हो रही हैं। ऐसा ही एक मामला सोमवार को आदिवासी युवकों के साथ लूट हो गई। बाजाघर करबला रोड पर 3 बदमाशों ने 2 आदिवासी युवकों से लूट की है।
प्रार्थी ने शिकायत में बताया कि पीछे से आ रहे बदमाशों ने युवकों की बाइक में टक्कर मारी और युवक नीचे गिर गए तो उनके रुपये लेकर बदमाश वहां से फरार हो गए। इधर पुलिस ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर जांच कर रही है। घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी ख्ंगाले जा रहे है।
अनरथ पुत्र कमरलाल आदिवासी निवासी डबिया अपने मित्र प्रताप के साथ सोमवार की दोपहर को शिवपुरी एसबीआई बैंक से 75000 रुपये निकाले और बाजार से 1000 का सामान खरीदा।
इसके बाद वह अपने घर लौट रहे थे। करबला पुल से पहले बाजाघर पास एक आटो में सवार तीन बदमाशों ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर दोनों युवक गिर गए और आटो सवार बदमाशों ने उनके 74 हजार रुपये लूट कर फरार हो गए।

