jhankar
ब्रेकिंग
त्योहारों पर शांति व्यवस्था को लेकर थाने में शांति समिति की बैठक हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन के तहत जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न खुशियों की दास्तां : पीएम आवास योजना से रामकिसन को मिला पक्का आशियाना हरदा-खिरकिया मार्ग पर भिरंगी फाटक के पास मरम्मत कार्य निरंतर जारी रहेगा शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में होगा प्रधानमंत्री का वर्चुअल कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र ने नरवाई प्रबंधन के लिये किसानों को दी सलाह कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं खुशियों की दास्तां :  प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से बदली किस्मत कायागांव में अवैध शराब बिक्री बंद कराने की मांग, महिलाओं ने कलेक्टर को सौंपा आवेदन सेवा मेरा योगदान - सेवा संकल्प अभियान के तहत बच्चों को मिले चश्में

Shivpuri News : पति के सामने ही प्रेमी के साथ चली गई पत्नी

मकड़ाई एक्सप्रेेस 24शिवपुरी :  करैरा क्षेत्र के गांव सिरसौद में एक महिला पति के सामने ही अपने प्रेमी के साथ चली गई। पति हाथ मलता रह गया। हालांकि वह पुलिस के पास भी पहुंचा। लेकिन पत्नी के बालिग होने की वजह से पुलिस भी कोई कार्रवाई नहीं कर पाई। हालांकि पुलिस ने कुछ कागजी कार्रवाई की और महिला को उसके प्रेमी के साथ जाने दिया। महिला अपने साथ ढाई साल के बच्चे को भी ले गई।

- Install Android App -

प्राप्त जानकारी के अनुसार सिरसौद गांव के रहने वाले एक युवक ने तीन साल पहले लाकडाउन में महिला के साथ शादी की थी, लेकिन शादी के कुछ समय बाद महिला को पिछोर के रहने वाले एक युवक से प्यार हो गया। पति ने बताया कि पूर्व में भी उसकी पत्नी दो बार अपने प्रेमी के साथ घर से भाग चुकी है। सुबह मेरी पत्नी का प्रेमी मेरे घर मेरी पत्नी को लेने घर पहुंच गया था। मेरी पत्नी अपने प्रेमी के साथ जाने को तैयार थी। जब पति ने विरोध किया और विवाद भी हुआ।

पति के विरोध की वजह से महिला अपने प्रेमी के साथ पुलिस थाने पहुंच गई। हालांकि पति भी थाने पहुंचा। पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनी। चूंकि महिला बालिग थी और अपना निर्णय ले सकती थी। इसलिए पुलिस भी कुछ नहीं कर सकी।  ढाई साल के बच्चे सहित महिला को प्रेमी के साथ जाने दिया।