jhankar
ब्रेकिंग
ब्रेकिंग रात 10:00 बजे : बनापुरा-सिवनी मालवा की अधूरी सड़क बनी मुसीबत, 112 वाहन भी हुआ पंचर  सर्पदंश से 11 वर्षीय बालक की मौत, गांव में पसरा मातम खातेगांव: दूध की दरें बढ़ाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, आपूर्ति ठप टिमरनी : स्वतंत्रता दिवस समारोह कार्यक्रम में प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियां  ‘वंदे मातरम्’ विवाद पर हरदा में भाजपा का प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय के बाहर पुलिस से हुई धक्का-मुक्... नर्मदा नदी के आंवलीघाट पुल पर 5 इंच का गैप, जगह-जगह निकले सरिए; हादसे की आशंका हरदा में बलाई महासभा ने उठाया बड़ा मुद्दा: “अपना स्थान नहीं तो समाज के कार्यक्रम कैसे हों?” प्रशासन ... हरदा कृषि उपज मंडी में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस हंडिया : तिरंगे के बीच बच्चों संग बैठा प्रशासन, खेड़ीनीमा स्कूल में दिखी अलग तस्वीर,, MP Weather Update 16 अगस्त 2026: मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी, कई जिलों में अलर्ट

sirali news : अनेक मांगों को लेकर सफाई कर्मियों ने तहसीलदार एवं सीएमओ के नाम सौंपा ज्ञापन

मकड़ाई समाचार सिराली। बुधवार को सफाई कर्मियों ने तहसीलदार महोदय एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद सिराली को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सिराली के अनेक सफाई कर्मी जो नगर परिषद सिराली में पूर्व से सफाई कर्मी नगर में साफ-सफाई का कार्य करते आ रहे हैं। उन्हें वेतन 5000 प्रति माह पंचायत के समय से दिया जा रहा है। सिराली में नगर परिषद बनने के बाद भी उतनी ही राशि दी जा रही है। नगर परिषद द्वारा सफाई कर्मियों से दोनों टाइम सफाई का कार्य कराया जा रहा है।

- Install Android App -

सफाई कर्मचारी संघ के कार्यकर्ता सूरज घावरी ने बताया कि जो पहले से कार्य करते आ रहे हैं। उन्हें सफाई कर्मचारियों को नियमित किया जाए एवं वेतन भी बढ़ाया जाए। साफ-सफाई के अलावा भी अन्य काम कराए जाते हैं। सफाई कर्मचारियों ने अनेक मांगों को लेकर समस्याओं के निराकरण के लिए ज्ञापन सौंपा।

सफाई कर्मचारियों ने 2 दिन का समय दिया गया है यदि मांग पूरी नहीं की गई तो सफाई कर्मचारी संघ उग्र आंदोलन करेगा, जिसका जिम्मेदार प्रशासन होगा।
इस अवसर पर सूरज घावरी, योगेश राठौड़, प्रवीण गोहर, ध्रुव गोहर, संजय गोहर, निखिल पवार, हेमंत पवार, नीरज कलोसीया, नरेंद्र पवार , दीपक घावरी , लेख चंद्र चौहान , गोविंद घावरी , आशीष चौहान , सूरज घावरी, रोहित चौहान, सचिन चौहान, गणेश चौहान, चंदू घावरी, शंकरलाल घावरी, मोनिका तमोली, उषा घावरी, अनिता चौहान, भुरिया बाई घावरी , साधना चौहान, लक्ष्मी बाई चौहान आदि लोग मौजूद रहे।