jhankar
ब्रेकिंग
31 जुलाई को हरदा में होगा पूनम कायनेटिक शोरूम का भव्य शुभारंभ ग्वालियर रिश्वतकांड : रिटायरमेंट से 1 दिन पहले लोकायुक्त ट्रैप में फंसे नगर निगम के कार्यपालन यंत्री... हंडिया : अतिक्रमण की पुष्टि, नोटिस भी जारी... फिर कार्रवाई क्यों नहीं? आज तहसीलदार को सौंपा आवेदन तक्षशिला विद्या मंदिर कुकरावद में नामांकन एवं APAAR ID कार्य का किया गया अवलोकन गंजाल नदी: शौच के लिए नदी किनारे गए बुजुर्ग की डूबने से मौत, झाड़ियों में मिला शव विश्व आदिवासी दिवस पर शासकीय अवकाश घोषित किया जाए: विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने हरदा: बकाया बिल किसी और का, बिजली काटी दूसरे की; व्यापारी संघ ने कलेक्टर से की शिकायत मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान से जनसंवाद और सुशासन को मिलेगा नया आयाम जनता से सीधे जुड़कर समस्याओं क... इंदौर वृद्धाश्रम में बुजुर्ग महिला से मारपीट का मामला 14 साल के नाबालिग का बुजुर्ग महिलाओं को डंडे ... सिविल डिफेंस वॉलेन्टियर्स का 7 दिवसीय प्रशिक्षण 31 जुलाई से होगा

Sirali news: चाय के ठेले वाले और एक युवक का शाम को हुआ विवाद, रात में ठेले में लगाई आग

मकड़ाई समाचार हरदा सिराली।सिराली गांधी चौक पर एक युवक अर्जुन परते पिछले कई वर्षो से चाय का ठेला लगाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। मंगलवार शाम को नगर के ही एक युवक सलमान चाय की दुकान पर चाय पीने गया। वहा किसी बात पर चाय वाले

अर्जुन परते से उसका विवाद हुआ। और आपस में गाली गलोच मारपीट हुई। उसके बाद युवक लाबू उर्फ सलमान ने चाय वाले अर्जुन के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी।
देर रात दो ढाई बजे के लगभग सलमान ने
चाय वाले के हाथ ठेले को गिरा दिया और उसमे आग लगा दी। आज सुबह चाय वाले अर्जुन परते ने सिराली थाने में आगजनी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी युवक सलमान के खिलाफ FIR दर्ज करवा दी।फरियादी अर्जुन की शिकायत पर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई। आरोपी की तलाश जारी है।

- Install Android App -

वही घटना के बाद जय आदिवासी युवा शक्ति संगठन राकेश काकोडिया सत्य नारायण सुचार सहित अन्य  ने सिराली थाना प्रभारी को आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है। तीन दिन में गिरफ्तारी नही होने पर थाने का घेराव करने की बात कही गई।

इनका कहना है।
कल शाम को चाय के ठेले पर दोनो का विवाद हुआ था। अर्जुन ने सलमान के ऊपर गर्म चाय फेक दी थी। सलमान की शिकायत पर अर्जुन के ऊपर प्रकरण दर्ज किया। देर रात हाथ ठेले में आगजनी की घटना हुई है। आज चाय वाले अर्जुन की शिकायत पर आरोपी सलमान के खिलाफ FIR दर्ज की गई।
मदन पंवार थाना प्रभारी सिराली