jhankar
ब्रेकिंग
31 जुलाई को हरदा में होगा पूनम कायनेटिक शोरूम का भव्य शुभारंभ ग्वालियर रिश्वतकांड : रिटायरमेंट से 1 दिन पहले लोकायुक्त ट्रैप में फंसे नगर निगम के कार्यपालन यंत्री... हंडिया : अतिक्रमण की पुष्टि, नोटिस भी जारी... फिर कार्रवाई क्यों नहीं? आज तहसीलदार को सौंपा आवेदन तक्षशिला विद्या मंदिर कुकरावद में नामांकन एवं APAAR ID कार्य का किया गया अवलोकन गंजाल नदी: शौच के लिए नदी किनारे गए बुजुर्ग की डूबने से मौत, झाड़ियों में मिला शव विश्व आदिवासी दिवस पर शासकीय अवकाश घोषित किया जाए: विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने हरदा: बकाया बिल किसी और का, बिजली काटी दूसरे की; व्यापारी संघ ने कलेक्टर से की शिकायत मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान से जनसंवाद और सुशासन को मिलेगा नया आयाम जनता से सीधे जुड़कर समस्याओं क... इंदौर वृद्धाश्रम में बुजुर्ग महिला से मारपीट का मामला 14 साल के नाबालिग का बुजुर्ग महिलाओं को डंडे ... सिविल डिफेंस वॉलेन्टियर्स का 7 दिवसीय प्रशिक्षण 31 जुलाई से होगा

घर वालों ने जबरदस्ती दूसरे लड़के से तय कर दी शादी, 3 लाख लेकर प्रेमी के साथ फरार हुई लड़की, अब पिता 5 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे

एक अलग ही मामला सामने आया है। घर वालों ने अपनी बेटी की शादी जबरदस्ती तय कर दी, लेकिन लड़की किसी और को चाहती थी। बेटी ने घर से तीन लाख रुपए लेकर प्रेमी के साथ भाग गई। शिकायत के बाद भी पुलिस लड़की का पता नहीं लगा सकी है। पीड़ित पिता पांच दिन से कुछ खा-पी नहीं रहा है। वह भूख हड़ताल पर बैठ गया है।

- Install Android App -

पूरा मामला उत्तर प्रदेश के बिजनौर का है। जानकारी के अनुसार लड़की की शादी उसके माता-पिता ने तय कर दी थी और 15 अक्टूबर को शादी होनी थी, लेकिन लड़की गांव के ही एक युवक को पसंद करती थी। इसलिए शादी होने से करीब 20 दिन पहले ही लड़की घर से से 3 लाख रुपए लेकर अपने  प्रेमी के साथ भाग गई। माता-पिता ने काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं पता नहीं चला।

आखिर में पीड़ित परिवार ने पंचायत बुलाई और लड़के के परिवारवालों से पर दंपती का पता लगाने में मदद करने के लिए दबाव भी बनाया, लेकिन  लड़के के परिजनों ने साफ शब्दों में मना कर दिया। जिसके बाद लड़की के पिता ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज  कराकर बेटी को खोजबीन की गुहार लगाई। कई दिन बीतने के बाद जब पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो पीड़ित पिता भूखहड़ताल पर बैठ गया। बीते पांच रोज से पीड़ित धरने पर बैठा है।