jhankar
ब्रेकिंग
समाज की एकजुटता और विकास को लेकर बागरूल में बलाई महासभा की बैठक संपन्न,,, सर्व ब्राह्मण समाज संगठन द्वारा 201 शिक्षकों का हुआ सम्मान, स्व.मनोहरलाल शर्मा के स्मृति में परशुराम... हरदा की सड़कों पर गड्ढों का ‘राज’, जिम्मेदारों को क्यों नहीं दिख रही बदहाली? सर्व ब्राह्मण समाज ने विपट कॉलोनी के बगीचे में किया पौधारोपण सिराली में बच्चों को संस्कारों से जोड़ने की अनूठी पहल, शंकर मंदिर परिसर में शुरू होगी ‘सनातन संस्कार... शिक्षक दिवस पर गुर्जर समाज की शिक्षिकाओं का सम्मान, बेटियों को शिक्षित कर आगे बढ़ाने की ली शपथ बाइक सवार को बचाने में हरदा के डिप्टी कलेक्टर चोटील, प्राथमिक उपचार के बाद मिली छुट्टी हरदा-टिमरनी विधानसभा को जोड़ने वाली माचक नदी पर पुल तैयार, वर्षों पुरानी समस्या से ग्रामीणों को मिली... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8.93 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार, ₹1.38 लाख का माल जब्त मध्य प्रदेश में नर्मदा उफान पर, जबलपुर से खंडवा तक हाई अलर्ट, अगले 24 घंटे सबसे भारी

sirali news : डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा स्थापित करने की मांग को लेकर CM के नाम तहसीलदार व नप परिषद अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, 15 दिवस में मांग पूरी नही हुई तो होगा प्रदेश व्यापी उग्र आंदोलन !

मकड़ाई समाचार सिराली। गुरुवार को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति युवा संघ जिला हरदा एवं सामाजिक संगठनों द्वारा तहसील कार्यालय सिराली में माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम तहसीलदार महोदय सिराली एवं नगर परिषद अधिकारी सिराली को लिखित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति युवा संघ एवं तमाम समाजिक संगठनों द्वारा पूर्व से बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा स्थापित करने की मांग सामाजिक संगठनों द्वारा की जा रही है। जो सिराली के मुख्य चौक पुराना बस स्टैंड पर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा स्थापित की जाए। एवं वह चौक का नाम भी अंबेडकर चौक रखा जाए। हरदा के राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद के जिला उपाध्यक्ष अधिवक्ता उमेश सेजकर ने तहसीलदार महोदय एवं मुख्य नगर परिषद अधिकारी सिराली को लिखित ज्ञापन देकर वाचन किया।

- Install Android App -

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति युवा संघ के जिला अध्यक्ष अजय मंडलेकर ने बताया शासन प्रशासन को कई बार आवेदन निवेदन कर चुके हैं। और लिखित ज्ञापन भी दे चुके हैं। उसके बावजूद भी शासन द्वारा अभी तक मूर्ति को लेकर कोई भी पहल नहीं की गई। तमाम समाजिक संगठनों द्वारा पूर्व में ज्ञापन दिनांक 20 फरवरी 2022 एवं 14 अप्रैल 2022 को लिखित ज्ञापन देकर शासन को अवगत कराया था। शासन द्वारा अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। सामाजिक संगठनों के माध्यम से चेतावनी दी है कि यदि 15 दिवस के अंदर भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी की मूर्ति पुराना बस स्टैंड चौक पर स्थापित नहीं की गई। या संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया तो अनेक सामाजिक संगठनों द्वारा प्रदेश व्यापी उग्र आंदोलन किया जाएगा। जिसका प्रशासन स्वयं जिम्मेदार होगा। आदर्श अहिरवार समाज के अध्यक्ष राम सिंह गन्नौरे ने कहा हमारी मांग पूरी नहीं की गई तो होगा उग्र आंदोलन।

उक्त ज्ञापन में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति युवा संघ के जिला अध्यक्ष अजय मंडलेकर, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद नई दिल्ली ,जिला अध्यक्ष संतोष किरार, उपाध्यक्ष उमेश सेजकर, कतिया समाज अध्यक्ष अधिवक्ता भगवान ढोके, आदर्श अहिरवार समाज तहसील अध्यक्ष राम सिंह गनौरे, आदिवासी (जयस) संगठन जिला अध्यक्ष राकेश काकोडिया, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद नई दिल्ली तहसील अध्यक्ष देवी सिंह सेजकर, पूरण हुरमाले, खुशीयाल मंडलेकर, योगेश मलारे, अर्जुन राठौर, ओमप्रकाश गन्नौरे, ईश्वरदास मालवीय,संदीप लखोरे, जितेंद्र चौरे, संतोष लखोंरे, अश्वनी चंदेले, बबलू पाचोरे, राज कपूर नंदा, ललित सोलंकी, विनोद मंडराई, सुरेश राठौर, प्रेमशंकर मालवीय, प्रेम गन्नौरे, सूरज घावरी ,सौरव घावरी आदि सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता मौजूद रहे।