jhankar
ब्रेकिंग
जिला स्तरीय प्रतिभा प्रोत्साहन स्पर्धा आज गोटमार मेला क्या है......? - जानिए कहां और कब होता है ये खूनी खेल और इस साल क्या हुआ 12 सितंबर 2026 की सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरों की झलक आज का सुविचार - "पत्थर तो लोग दूसरों पर फेंकते हैं, आप फूल बनकर खिलना सीखिए।" आज 12 सितंबर दिन शनिवार को मध्यप्रदेश का मौसम 11 सितंबर 2026 को नीम करोली बाबा की 53वीं पुण्यतिथि रहटगांव में शांति समिति की बैठक आयोजित ;  आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अधिकारियों ने दिए आवश्यक दिश... हंडिया: मालपौन में ग्रामीणों का हल्ला बोल, पानी-स्ट्रीट लाइट और नालियों की सफाई को लेकर फूटा गुस्सा हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप... हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक...

SIRALI NEWS : थाना प्रभारी की सक्रियता से अवैध कारोबारियों में मचा हड़कंप, सट्टा पर्ची काटते सटोरिया पकड़ा 

मकड़ाई समाचार सिराली। थाना सिराली अंतर्गत ग्राम पंचायत जीनवानिया में अवैध कारोबार काफी बढ़ गया है। जुआ सट्टा गांजा शराब अन्य मादक द्रव्यों की खुलेआम बिक्री हो रही है। सटोरियों एवं नशेडियों के आतंक से समूचे क्षेत्र में दहशत एवं भय का माहौल बन गया है, जिसको ध्यान में रखते हुए थाना प्रभारी सुशील पटेल ने अभियान चलाकर कार्यवाही की, जिसकी बदौलत जहां एक ओर अवैध कारोबार पर विराम लग रहा है, वहीं दूसरी ओर अवैध कारोबार में संलिप्त अपराधियों में हड़कंप मच गया है। थाना प्रभारी सुशील पटेल ने अवैध कारोबार एवं कारोबारियों पर अंकुश लगाने के लिए सहायक उप निरीक्षक संतोष भदौरिया, प्रधान आरक्षक गजेंद्र यादव, आरक्षक राहुल राजपूत सैनिक नरेंद्र केवट की टीम गठित की। टीम ने सख्त कार्यवाही करते हुए सट्टा खेलवाने वाले योगेश पिता किशोरी लाल कुशवाहा उम्र 40 वर्ष निवासी जिनवानिया को सट्टा पर्ची लिखते हुए धर दबोचा और पास से ₹700 नगद, लीड, पेन आदि जप्त करने की कार्यवाही की। टीम की इस कार्यवाही से सटोरियों, अवैध कारोबारियों में दहशत एवं भय का माहौल बन गया है। पूर्व में यह कार्यवाही की गई थी। अवैध कारोबारी कुछ दिन तक शांत रहे बाद में गुपचुप तरीके से अवैध कारोबार को अंजाम देने लगे थे, जिसको गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी ने कठोर कार्यवाही की। इसी तरह पुलिस सक्रिय रही तो जीनवानिया सहित समूचे थाना थाना क्षेत्र के गांवो में अवैध कारोबार पर विराम लग जाएगा।