jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट

SIRALI NEWS : होली के मेलों में जमकर चल रहा है सट्टे का खेल

मकड़ाई समाचार सिराली। होली के त्यौहार पर लगने वाले मेलों में जमकर सट्टे के दाव लग रहे हैं। जिससे गरीबों के रंग में भंग पढ़ रहा है, होली का त्यौहार क्षेत्र में धूमधाम से मनाया जाता है। और इसी त्योहार के उपलक्ष में लगने वाले हाट बाजारों में मेला लगाया जाता है। जिससे कि गरीब परिवार मेलों में घूम कर आनंद और उमंग का उत्साह ले सकें। और इस त्यौहार को मनाएं, किंतु इन मेलों में जमकर सट्टे का खेल चलाया जा रहा है। जिसमें तीन पत्तों पर दाव लगवाए जाता है। और भोले-भाले लोगों को एक के आठ का लालच देकर उनके साथ लूट खसोट की जाती है। और यह सब पुलिस की मौजूदगी में किया जा रहा है। सिराली क्षेत्र में लगभग आधा दर्जन स्थानों पर मैंले लगाए जाते हैं। अभी हाल ही में सिराली मकड़ाई एवं जिनवानिया में शनिवार को मेला संपन्न हुआ। जिसमें जमकर तीन पत्ते का खेल खिलाया गया और गरीब आदिवासी एवं भोले भाले लोगों को लालच देकर ठगी का शिकार बनाया गया। जिससे गरीब परिवारों के रंग में भंग पड़ गया।

इनका कहना-

- Install Android App -

मैं मेले में तत्काल जाकर देखता हूं, अगर कहीं सट्टे का खेल चल रहा होगा तो उन लोगों को जेल भेजने की कार्रवाई करूंगा।

राकेश गौर, टीआई थाना सिराली