jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट

SIRALI NEWS-लव जिहाद : हिंदू लड़की को भगाने वाले युवक के अवैध मकान पर चला बुलडोजर !

मकड़ाई समाचार हरदा। मध्य प्रदेश के हरदा जिले में मुस्लिम युवक पर हिंदू समाज की एक युवती को बहला फुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगा है। विश्व हिंदू परिषद और करणी सेना ने लव जिहाद का आरोप लगाकर युवक पर कार्रवाई की मांग की। वहीं युवक पर पहले से भी कई केस दर्ज हैं, जिससे पुलिस ने उसके अवैध मकान को जेसीबी चलाकर तोड़ दिया।

मामला दो दिन पुराना बताया हा रहा है। हरदा जिले के सिराली थाना क्षेत्र के ग्राम भगवानपुरा के यादव समाज की एक लड़की अचानक गायब हो गई। परिजनों ने प्रथम दृष्टया थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। छानबीन के दौरान पता चला कि लड़की को मोईन खां ने बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। इसके बाद आज विश्व हिंदू परिषद ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर बाजार बंद किया।

- Install Android App -

पुलिस ने बताया कि आरोपी मोईन खां पिता वहीद खां निवासी–बालाखेडा (बहाडारैयत) एक आपराधिक प्रवत्ति का है। जिसके खिलाफ 4-5 प्रकरण पूर्व से ही दर्ज है। पुलिस के द्वारा आरोपी के खिलाफ आज कार्रवाई करते हुए आरोपी के अवैध मकान पर बुलडोजर चला कर तोड़ने की कार्रवाई की गई है।

खिरकिया SDOP उदय भान सिंह ने बताया कि आरोपी मोईन खां के खिलाफ विभिन्न थानों में कई मामले पंजीबद्ध थे और इसको लेकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई है।