jhankar
ब्रेकिंग
शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश

Sivni Malva: मध्यस्थता के बिना समाज का विकास नही हो सकता – न्यायाधीश

के के यदुवंशी पत्रकार, सिवनी मालवा : समाज के हर वर्ग में जागरूकता के लिए मध्यस्थता का होना जरूरी है। तब ही समाज का विकास किया जा सकता है। उक्त बात जिला एवं सत्र न्यायालय नर्मदापुरम के श्रृंखला न्यायालय के सत्र न्यायाधीश सिराज अली ने न्यायालय परिसर में तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा मध्यस्थता जागरूकता के लिए आयोजित बैठक में कही। न्यायाधीश सिराज अली ने कहा कि समाज में आपसी भाईचारा लाने के लिए समाज का जागरूक होना आवश्यक है।

- Install Android App -

बड़ी से बड़ी समस्या का हल हम मध्यस्थता करके कर सकते है। इसी के लिए यह बैठक आयोजित की गयी है। समाज के लोग जब तक आगे बढ़कर एक दूसरे के साथ मध्यस्थता नही करायेगे। तब तक मतभेद खत्म नही होंगे। इसीलिए समाज को आगे बढ़कर मतभेद दूर कराने के प्रयास करना होंगे। तब ही समाज में सुधार होगा। बैठक में अधिवक्तस संघ अध्यक्ष राजेश मिश्रा, एम.एस.पाटनी, कैलाश अग्रवाल, ओ.पी.शर्मा, एन.एस.यादव, विनोद शर्मा, अजीत राजपूत, आनंद भार्गव, शेखर पुरोहित, आदित्य ठाकुर, पुष्कर मिश्रा, ऋषि यादव सहित अधिवक्तागण, पक्षकारगण न्यायालय स्टॉफ उपस्थित रहे।