jhankar
ब्रेकिंग
शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश

MP NEWS : 50 वर्षीय महिला जज ने बेटी को दिया जन्म, इलाज के दौरान हालत बिगड़ने से हुई मौत

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 इंदौर। खरगोन  की मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट 50 वर्षीय पदमा राजौरा तिवारी की गुरुवार को इंदौर के निजी अस्पताल में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मजिस्ट्रेट ने टेस्ट बेबी ट्यूब से नवजात बच्ची को जन्म दिया था। इलाज के दौरान उनकी हालत बिगड़ने लगी। चिकित्सक ने उन्हें चार दिन तक वेंटीलेटर पर रखा।

- Install Android App -

इसके बाद गुरुवार दोपहर में उनकी मौत हो गई। उनके परिजनो ने बताया कि वह पिछले 3 वर्षो से खरगोन में पदस्थ थी। इंदौर के निजी अस्पताल में इनका उपचार हो रहा थां| इसी माह की 8 तारीख को उन्होने मेडिकल अवकाश लिया था। इसके बाद दो दिनों तक खरगोन में इलाज चला जहां से उन्हे इंदौर रिफर कर दिया | यहां उन्होने एक नवजात बच्ची को जन्म दिया है।इसके बाद उनकी तबियत बिगड़ती गई उन्हे 4 दिनों तक वेंटिलेटर पर रखा, उनकी मौत हो गई।

मामले में डाक्टरो ने बताया कि इलाज के दौरान मृतक को पीलिया हो गया था। इससे उनकी हालत बिगडती गई। अंततः उन्होने दम तोड़ दिया वह इंदौर की निवासी थी। सिलिकान सिटी इंदौर से उनका अंतिम यात्रा निकली।मजिस्ट्रेट को बच्चे की चाह थी। उन्होंने टेस्ट बेबी ट्यूब का इलाज लिया। लोगो का कहना है कि उम्र के इस पढ़ाव में मां बनना खतरनाक हो गया।