jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा? गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना

Pak-Iran War: ईरान-पाकिस्तान बार्डर पर गरजी बंदूकें, विवाद पर भारत ने कहा ‘नो कमेंट’ मगर हम आतंकवाद के खिलाफ है

ईरान-पाकिस्तान बार्डर पर मचा बबाल, हो रही बमबारी गरज रही बंदूकें 

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 दिल्ली : इस समय पूरी दुनिया में युद्ध के हालात बने हुए है। जहां पूरे दो साल से अधिक का समय युक्रेन और रुस का युद्ध चला। इसके बाद हमास और इजरायल ने माहौल गर्मा कर रखा था। अब ईरान और पाकिस्तान में तना तनी चल रही है। ज्ञात हो कि ईरान नें बुधवार को बताया था कि पाकिस्तान की सीमा के अंदर जैश ए मोहम्मद के आतंकी ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन के जरिए हमला किया घटना मंगलवार रात की थी।

पाकिस्तान ने किया जबाबी हमला –

- Install Android App -

इसी को लेकर पाकिस्तान ने भी आक्रोश जताया और दो दिन बाद गुरुवार को ईरान के कुछ क्षेत्रो में बमबारी की। अब एशिया में इन दोनों देशो की तनातनी ने माहौल को बदल दिया है। पाकिस्तान को आतंकियों की पनाहगाह माना जाता हैं आज वह खुद परेशान हो रहा है। कुछ दिन पूर्व उस पर अफगानिस्तान से दबाब डाला गया था। वहीं पाकिस्तान की गृह हलात भी ठीक नही है।

भारत ने कहा हम आतंकवाद के खिलाफ है –

ईरान और पाकिस्तान के विवाद को देख भारत ने भी अपना रुख स्पष्ट किया है। आतंकवाद के हम खिलाफ है। पाकिस्तान और इरान के मध्य विवाद में हम कोई बयानबाजी नही करना चाहते है। इन दो देशो के विवाद में अन्य देशों को समस्या बढ़ सकती है | क्योंकि इन सीमा से होते हुए दूसरे देशों के इम्पोर्ट एक्सपोर्ट आदि व्यापारिक लेन देन व तेल आयात आदि होते है। अगर इनका विवाद आगे बढ़ता है। अन्य देशों को भी इसका खासा असर पडे़गा।