हरदा : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी.सिंह ने बताया कि डेंगू मच्छरों से उत्पन्न होने वाली एक वेक्टर जनित बीमारी है, जो हर साल न जाने कितने लोगों को अपना शिकार बनाती है, डेंगू के इसी बढ़ते प्रकोप को देखते हुये और इसके बारे में जनसामान्य को जागरूक करने के लिये प्रतिवर्ष 16 मई को राष्ट्रीय डेंगू दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य जनसामान्य को वाहक जनित रोगों के बारे में बताना और इसके लक्षण को पहचान कर इस बीमारी के इलाज के बारे में जागरूक करना है। उन्होने बताया कि डेंगू एक मच्छर जनित रोग है, जो एडिज नामक मच्छर के काटने से होता है।
डेंगू के लक्षण –
सीएमएचओ डॉ. सिंह ने बताया कि डेंगू हल्का या गंभीर दोनों तरह का हो सकता है। व्यक्ति के संक्रमित होने के बाद इसके लक्षण 4 से 7 दिनों के अंदर नजर आने लगते है। तेज बुखार, सिरदर्द, मांसपेशियों, हड्डी एवं जोडों में दर्द, उल्टी, जी मचलना, आँखों में दर्द होना, त्वचा पर लाल चकते होना, संास लेने में कठिनाई, थकान महसुस होना, चिडचिडापन एवं बैचेनी डेंगू के प्रमुख लक्षण है।
डेंगू से बचाव –
सीएमएचओ डॉ. सिंह ने बताया कि डेंगू एक संचारी रोग है, जो मच्छरो द्वारा एक इंसान से दूसरे इंसान में फैलता है एवं डेंगू का मच्छर साफ एवं रूके हुये पानी में पनपता है। उन्होने नागरिकों को सलाह दी है कि स्वयं को मच्छरों से बचा कर रखें, सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें, दरवाजे एवं खिडकियों पर मच्छररोधी जाली लगवायें, शरीर को पूरी तरह से कवर करने वाले कपड़े पहने, अपने घर के आस-पास पानी इकट्ठा न होने दें, कूलर का पानी प्रति सप्ताह बदलते रहें, घर में सभी पानी के बर्तनों, कंटेनरों को ढ़ककर रखें तथा मच्छर नियंत्रण हेतु रिपेलेन्ट का उपयोग करें। उन्होने सलाह दी है कि बुखार आने पर तुरंत खून की जॉच कराये एवं नजदीकी अस्पताल में संपर्क करें। डेंगू की जाँच जिला चिकित्सालय हरदा में निःशुल्क उपलब्ध है।
ब्रेकिंग
केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके का हरदा दौरा
बिग न्यूज हरदा: खिरकिया-चारुवा मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवारों को मारी ...
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर ‘‘रन फॉर यूनिटी’’ मैराथन दौड़ संपन्न
सिरोही में 1 करोड़ की अफीम जब्त, MP का तस्कर गिरफ्तार
MP Weather: 33 जिलों में बारिश का अलर्ट, हरदा समेत 5 जिलों में धूप
आज का राशिफल – शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल, कैसा रहेगा आ...
ग्राम भिलाड़िया कलां में डेंगू का कहर, दर्जनों लोग चपेट में आने की सूचना गांव में दहशत का माहौल,
Today mandi bhav:हरदा जिले की चार कृषि उपज मंडियों में किसानों की उपज की बंपर आवक, टिमरनी में मक्का ...
हरदा में RO प्लांटों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई की तैयारी, जांच टीम पहुंचते ही संचालकों में मचा हड़...
7 दिवसीय आपदा मित्र वॉलिंटियर प्रशिक्षण सम्पन्न
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
