jhankar
ब्रेकिंग
अवैध शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, टिमरनी से गुजरात भेजी जा रही थी खेप कृषि उपज मंडी हरदा में 6 से 11 नवम्बर तक बंद रहेगी नीलामी जिले में नरवाई जलाने पर प्रतिबंध : उल्लंघन पर 2500 से 15 हजार रूपये तक लगेगा जुर्माना हरदा जिले में लगेंगी किसान चौपालें, एक ही स्थान पर मिलेगी सरकारी योजनाओं की जानकारी हार्वेस्टर संचालक स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम लगाना सुनिश्चित करें रूंदलाय, सिराली और देवतालाब में इस सप्ताह लगेंगी किसान चौपालें मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग विदेश अध्यन छात्रवृत्ति योजना वर्ष 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित हरदा में 3 नवंबर को लगेगा विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम’’ गायन से हुई छात्र देश का भविष्य, बचपन सुरक्षित रखना हमारी जिम्मेदारी

Harda News: अवकाश पर प्रतिबंध के आदेश में मिली आंशिक छूट

हरदा : लोकसभा निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आदित्य सिंह ने गत 15 मार्च को सभी शासकीय अधिकारी कर्मचारियों के अवकाश पर जाने पर प्रतिबंध लगाया था। अब इस आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए अधिकारी कर्मचारियों को कुछ छूट दी गई है। जारी आदेश अनुसार अब अवकाश पर प्रतिबंध केवल उन अधिकारी कर्मचारियों के मामले में ही लागू रहेगा, जिनकी ड्यूटी स्ट्रांग रूम की निगरानी, मतगणना एवं अन्य निर्वाचन कार्यों में लगी हुई है। अन्य शेष अधिकारी कर्मचारियों के अवकाश पर लगा प्रतिबंध हटा दिया गया है।