jhankar
ब्रेकिंग
भीलट देव परिसर में नीम के नीचे छह-माही भविष्यवाणी,बैसाख-ज्येष्ठ में दो बार बारिश, आषाढ़ से झमाझम, उम... हरदा :- हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने द्वारा मुख्यमंत्री, उच्च शिक्षा मंत्री एवं प्रमुख सचिव उच्च ... शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन कलेक्टर परिसर हरदा में धारा 163 लागू मूंग सिंचाई हेतु रेवापुर व माचक उपनहर हेतु ओसरा बंदी कार्यक्रम जारी खिरकिया के मुर्गी पालकों ने खुद के खर्च पर शुरू किया सोनाली चूजों का पालन माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई विजय मेवाड़ा हत्याकांड में आरोपी आसिफ का शॉर्ट एनकाउंटर, पिस्टल छीनकर पुलिस पर की थी फायरिंग KBC फेम तहसीलदार अमिता सिंह तोमर सस्पेंड, राहत राशि में घोटाले का आरोप शराब दुकान के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, महू-नीमच हाईवे जाम

भीलट देव परिसर में नीम के नीचे छह-माही भविष्यवाणी,बैसाख-ज्येष्ठ में दो बार बारिश, आषाढ़ से झमाझम, उमड़ा जनसैलाब

बैसाख-ज्येष्ठ में दो बार बारिश, आषाढ़ से झमाझम; रोग-व्याधि का रहेगा जोर”—पड़िहार जी के माध्यम से भीलट बाबा का संदेश

केके यदुवंशी 

सिवनी मालवा। नर्मदापुरम हरदा मुख्य मार्ग पर शहर से लगभग आठ किलोमीटर दूर स्थित भीलट देव धाम में चैत्र चौदस के अवसर पर परंपरागत छह-माही भविष्यवाणी सुनने के लिए बुधवार को हजारों श्रद्धालु उमड़ पड़े। नीम के पेड़ के नीचे आयोजित अनुष्ठान में पड़िहार जी महाराज के माध्यम से भीलट बाबा ने आगामी छह माह का संकेत दिया।

भविष्यवाणी के मुख्य बिंदु- 

- Install Android App -

बैसाख और ज्येष्ठ माह में दो बार पानी गिरेगा ज्यादा वर्षा की शुरुआत आषाढ़ से होगी। आधे ज्येष्ठ में हल्की-फुल्की बूंदाबांदी के आसार इस अवधि में रोग-बीमारियों का प्रकोप रहेगा धर्म-पुण्य करते रहेंगे तो आने वाले संकट को बाबा टालते रहेंगे पड़िहार जी ने बाबा का संदेश दोहराया।

परंपरा और आयोजन

प्रतिवर्ष चैत्र चौदस और शारदीय नवरात्रि की सप्तमी पर भीलट बाबा पड़िहार जी के शरीर में आकर छह-छह महीने की भविष्यवाणी करते हैं, जिसमें हवा-पानी, फसल, व्यापार और जन-स्वास्थ्य से जुड़े संकेत शामिल होते हैं। यात्रा निकालने के बाद भविष्यवाणी सुनाई गई लगने वाले इस मेले का संचालन किया

आस्था का केंद्र स्थानीय मान्यता में कई लोग भीलट देव को नाग अवतार तो कई योगी संत का अवतार मानते हैं।