jhankar
ब्रेकिंग
लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी, इस दिन जारी होगी 34वीं किस्त एमपी में बढ़ने लगी गर्मी: रतलाम सबसे गर्म, तापमान 39 डिग्री के पार रेप का अश्लील वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल, बीजेपी नेता के बेटे पर केस दर्ज कटनी में भीषण सड़क हादसा: कार-बाइक की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर मौत बुन्देलखण्डीय कुर्मी क्षत्रिय गौर समाज का त्रैवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न : समाज में व्याप्त कुरीतियों प... Big breaking news सिवनी मालवा : तूफान वाहन नहर में गिरा, आधा दर्जन यात्री घायल सभी खंडवा जिले के । Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 10 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... Harda : पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी पति को मिली आजीवन कारावास की सज़ा विधानसभा में गलत जानकारी देने पर इंदौर नगर निगम के उपायुक्त सस्पेंड पीएम कुसुम योजना से मध्य प्रदेश में सौर ऊर्जा का विस्तार, किसानों की जमीन पर बनेगी 1000 मेगावाट बिजल...

एस पी ने किया जनरल परेड का निरीक्षण: एकता और अनुशासन की भावनाओं को सुदृढ़ करने के साथ-साथ शस्त्र कौशल को भी बेहतर बनाया जाता है –  अभिनव चौकसे एसपी

हरदा।  (शुक्रवार) को पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे के निर्देशानुसार पुलिस लाईन ग्राउंड, हरदा में साप्ताहिक जनरल परेड का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य अनुशासन बनाए रखना और पुलिस कर्मियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाना था।

पुलिस अधीक्षक ने परेड का निरीक्षण किया और उत्कृष्ट टर्नआउट वाले पुलिस अधिकारियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने परेड के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह जवानों में एकता और अनुशासन की भावना को सुदृढ़ करने के साथ-साथ शस्त्र कवायद और फिटनेस को बेहतर बनाता है। परेड के माध्यम से पुलिस कर्मियों और अधिकारियों के साथ प्रत्यक्ष संवाद का भी अवसर मिलता है। परेड निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए, ओर टोली वार परेड अभ्यास कराया ।

- Install Android App -

जनरल परेड में पुलिस लाईन का बल, एम.टी शाखा, थाना यातायात, थाना अजाक, थाना कोतवाली, सिविल लाईन , रहटगाँव ,सिराली , हंडिया टिमरनी ,छीपाबड़, पुलिस कन्ट्रोल रुम, महिला थाना, रेडियो शाखा, डीपीओ कार्यालय, डीएसबी शाखा के 52 पुलिस अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए।

रक्षित निरीक्षक संदीप सुनेश ने परेड का संचालन किया।

परेड समाप्ति पश्यात पुलिस अधीक्षक द्वारा वाहन शाखा का निरीक्षण किया ओर वाहन शाखा प्रभारी को वाहनों के रख रखाव एवं वाहनों के मेनटेन्स हेतु आवश्यक दिशानिर्देश दिये । इसके पश्चात पुलिस लाईन स्थित आर्म्स शाखा एवं स्टोर शाखा का भी निरीक्षण किया ओर आवश्यक दिशानिर्देश दिये

पुलिस कप्तान अभिनव चौकसे ने कहा कि परेड करवाने से पुलिस कर्मियों में टीम वर्क की भावना बढ़ती हैं और पुलिस कर्मियों की कार्यकुशलता एवं अनुशासन में सुधार आता हैं।