jhankar
ब्रेकिंग
Harda: आश्रम से पांच मवेशी चुराए। रेलवे ट्रैक पर बांधकर उनकी हत्या करवाई। हरदा-बैतूल में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 40-42डिग्री के पार भोपाल में हिंदू छात्रा से धोखाधड़ी और शारीरिक शोषण का आरोप, मुस्लिम संगठन ने की कार्रवाई की मांग भिंड में तेज रफ्तार बस ने बाइक को कुचला, 3 दोस्तों की मौत, एक गंभीर घायल पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी: कहीं 106 तो कहीं 93 रुपये प्रति लीटर, जानें आपके शहर का भाव गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग, 27 अप्रैल को बैतूल में निकलेगी विराट पदयात्रा अयोध्या में नकली रिफाइंड तेल का बड़ा रैकेट पकड़ा, 500 से ज्यादा पेटियां बरामद महिलाओ की उड़ान एवं सशक्तिकरण की सबसे बड़ी बाधक कांग्रेस व उसके सहयोगी -नमिता अग्रवाल नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 5 महीने बाद बालिका सुरक्षित बरामद Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 26 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे

साहब खेत पर जाने का रास्ता दिलवा दो किसान ने SDM से लगाई गुहार !  न्याय मांगने घुटनों के बल पहुंचा किसान का परिवार

अपने खेत तक जाने के लिए किसान पत्नी और बच्चों संग रास्ते की मांग को लेकर एक किसान पत्नी और बच्चों सहित घुटनों के बल जाकर एसडीएम के पास लगाई न्याय की गुहार।।

 

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 खातेगांव । देवास जिले की खातेगांव तहसील के ग्राम दावठा का मामला है।जहां बुधवार को एक हैरान करने वाला दृश्य नज़र आया जहां एक लक्ष्मण किसान का परिवार घुटनो के बल चलते हुये एसडीएम कार्यालय पहुचे। किसान का कहना है।पड़ोसी ने खेत पर जाने का रास्ता रोक दिया।इसी वजह से वो अपने मक्के की फसल भी नहीं निकाल पाया।

कोर्ट मे केस लड़ने के रुपए नही है!

- Install Android App -

किसान ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार अधिकारियों को आवेदन दिए हैं लेकिन उसका समाधान नहीं निकला। किसान का यह भी कहना है कि बड़े कोर्ट में केस लड़ने के लिए उसके पास रुपये भी नहीं है।

किसान ने बताई अपनी व्यथा

खेत तक रास्ता नहीं होने के कारण किसान का परिवार खेती-बाड़ी नहीं कर पा रहा है, हालांकि इस मामले में सिविल कोर्ट में जो प्रकरण विचाराधीन था उसमें यह किसान हार चुका है। एसडीएम प्रिया चंद्रावत ने उसकी समस्या सुनी और वरिष्ठ न्यायालय में अपील की सलाह देते हुए मानवता के नाते मौका मुआयना तहसीलदार, पटवारी से करवाने की बात कही एसडीएम ने बताया कि न्यायालय का निर्णय आने के बाद इस मामले में प्रशासन द्वारा हस्तक्षेप नहीं किया जा सकता लेकिन फसल आदि में मदद के लिए प्रयास किये जा सकते हैं, मौके की स्थिति को दिखवाया जाएगा।