jhankar
ब्रेकिंग
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर NSUI की बैठक, युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में श... शिक्षक दिवस पर 3 स्कूलों में युवा समाजसेवियों ने किया शिक्षकों का भव्य सम्मान न्यायाधीश ने जिला जेल का किया औचक निरीक्षण, विधिक जागरूकता शिविर लगाया आंगनवाड़ी केन्द्र में मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पिछले 24 घंटों में जिले में 7.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के पात्र एमएसएमई के लिए मैसूर में एक्सपोजर विजिट का अवसर विकसित भारत क्विज के विजेताओं को प्रधानमंत्री के समक्ष विचार रखने का मिलेगा अवसर रूस में गूंजा हरदा के युवा का नाम, अंशुल दुगाया ने किया भारत का प्रतिनिधित्व शिवानुजा प्ले स्कूल में नन्हे-मुन्नों ने राधा-कृष्ण बनकर मोहा मन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर सजी मनमोहक ... गौशाला है, फिर भी सड़क पर गौवंश! हंडिया में व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

भिंड में तेज रफ्तार बस ने बाइक को कुचला, 3 दोस्तों की मौत, एक गंभीर घायल

5 किलोमीटर तक घसीटती रही बस, वीडियो में कार सवार ने किया पीछा

नेशनल हाईवे 552 पर हुआ भीषण हादसा

 मकड़ाई एक्सप्रेस 24भिंड । जिले में शनिवार को नेशनल हाईवे 552 पर एक तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार 4 युवकों को कुचल दिया। टक्कर के बाद बस बाइक को करीब 5 किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गई, जिससे सड़क पर चिंगारियां उठती रहीं। हादसे में 3 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक की हालत नाजुक बनी हुई है।

कार सवार ने बस रोकने की कोशिश की, चालक फरार

- Install Android App -

प्रत्यक्षदर्शियों और वीडियो के अनुसार कार सवार ने कई बार हॉर्न बजाकर बस को रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक ने वाहन नहीं रोका। बस बाइक को किशोर सिंह का पुरा से उमरी कस्बे तक घसीटती रही। कुछ दूरी पर जाकर बस रुकी तो अफरा-तफरी में चालक मौके से फरार हो गया। मृतक और घायल खून से लथपथ सड़क पर पड़े रहे।

शादी में शामिल होने जा रहे थे चारों दोस्त

उमरी पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान मुरैना निवासी आशुतोष बघेल (21), भिंड के खेरोली निवासी रामकेश बघेल (19) और मुरैना निवासी मोहित बघेल (20) के रूप में हुई है। वहीं भिंड के मेहदा निवासी अमित बघेल (17) गंभीर रूप से घायल है। चारों दोस्त शादी समारोह में शामिल होने मेहदा जा रहे थे।

(साभार- इंटरनेट मिडिया)