jhankar
ब्रेकिंग
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर NSUI की बैठक, युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में श... शिक्षक दिवस पर 3 स्कूलों में युवा समाजसेवियों ने किया शिक्षकों का भव्य सम्मान न्यायाधीश ने जिला जेल का किया औचक निरीक्षण, विधिक जागरूकता शिविर लगाया आंगनवाड़ी केन्द्र में मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पिछले 24 घंटों में जिले में 7.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के पात्र एमएसएमई के लिए मैसूर में एक्सपोजर विजिट का अवसर विकसित भारत क्विज के विजेताओं को प्रधानमंत्री के समक्ष विचार रखने का मिलेगा अवसर रूस में गूंजा हरदा के युवा का नाम, अंशुल दुगाया ने किया भारत का प्रतिनिधित्व शिवानुजा प्ले स्कूल में नन्हे-मुन्नों ने राधा-कृष्ण बनकर मोहा मन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर सजी मनमोहक ... गौशाला है, फिर भी सड़क पर गौवंश! हंडिया में व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी: कहीं 106 तो कहीं 93 रुपये प्रति लीटर, जानें आपके शहर का भाव

टैक्स और ट्रांसपोर्ट लागत के कारण हर शहर में अलग-अलग हैं कीमतें

मेट्रो शहरों में पेट्रोल 100 के पार

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 दिल्ली। अभी होमुर्ज पर विवाद परिस्थति को देखते हुए 23 अप्रैल 2026 को देशभर में पेट्रोल-डीजल के नए रेट अपडेट किए गए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और डॉलर-रुपया विनिमय दर के कारण हर शहर में ईंधन के दाम अलग-अलग हैं।

मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर है, जबकि हैदराबाद में पेट्रोल सबसे महंगा 107.46 रुपये और डीजल 95.70 रुपये बिक रहा है। कोलकाता में पेट्रोल 103.94 रुपये और डीजल 90.76 रुपये है।

- Install Android App -

मध्य प्रदेश और यूपी में ऐसे हैं रेट

इंदौर में पेट्रोल 106.48 रुपये और डीजल 91.88 रुपये प्रति लीटर है, वहीं पटना में पेट्रोल 105.58 रुपये और डीजल 93.80 रुपये है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 94.69 रुपये और डीजल 87.80 रुपये है। दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपये और डीजल 87.67 रुपये पर स्थिर बना हुआ है। चंडीगढ़ में डीजल सबसे सस्ता 82.45 रुपये प्रति लीटर है।

क्यों बदलते हैं हर शहर के दाम

पेट्रोल-डीजल की कीमतें केंद्र सरकार की एक्साइज ड्यूटी, राज्य सरकारों के वैट और ट्रांसपोर्ट लागत पर निर्भर करती हैं। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतें और रुपये की स्थिति भी अहम भूमिका निभाती हैं। फिलहाल देश में ईंधन की कीमतें स्थिर हैं, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक बाजार में बदलाव के आधार पर आगे रेट में बदलाव हो सकता है।