jhankar
ब्रेकिंग
युवक के साथ सामूहिक मारपीट, लकड़ी से पीटा, हंडिया थाना पहुंचा मामला  खिरकिया में आरोह शिविर कबड्डी खो खो कराते खेल की बारीकियां सीख रहे बच्चे महेश्वर में संपन्न हुआ विश्वकर्मा रिजर्व फोर्स (VRF) का बहुआयामी प्रशिक्षण शिविर माँ नर्मदा के तट की... दुर्गेश बैरागी व परिवार पर हमले के विरोध में कांग्रेस का धरना सोमवार दोषियों की गिरफ्तारी की मांग का... 24 मई 2026, रविवार: मध्यप्रदेश की चर्चित मुख्य खबरें देश का मौसम: भीषण गर्मी के बीच मानसून की आहट मध्यप्रदेश में हीटवेव का रेड अलर्ट, 31 मई तक राहत नहीं : भीषण गर्मी की चपेट में एमपी, पारा 46.8°C त... मध्य प्रदेश: जमीन विवाद में अंधाधुंध फायरिंग, किसान की मौत मंदसौर जिले में खूनी संघर्ष, भीड़ ने थान... बिहार: पांच बेटियों की मां प्रेमी संग फरार, इंस्टाग्राम रील्स से शुरू हुई लव स्टोरी पति दिल्ली में ... उत्तर प्रदेश: बिजली कटौती के कारण घर के बाहर सो रहे परिवार को डंपर ने कुचला

गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग, 27 अप्रैल को बैतूल में निकलेगी विराट पदयात्रा

देशभर की 5410 तहसीलों में एक साथ सौंपा जाएगा हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन

बैतूल में गौ सम्मान अभियान के तहत बड़ा आयोजन

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 बैतूल। देश गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने और गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग को लेकर 27 अप्रैल को बैतूल में विराट पदयात्रा निकाली जाएगी। गौ सम्मान अभियान के तहत संतों और सामाजिक संगठनों के आह्वान पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। पदयात्रा के बाद तहसील मुख्यालय पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम हस्ताक्षर युक्त प्रार्थना पत्र सौंपा जाएगा।

- Install Android App -

देशभर में एक साथ होगा आंदोलन

आयोजकों के अनुसार 27 अप्रैल को देशभर की करीब 5410 तहसीलों में एक साथ यह अभियान चलाया जाएगा। इसमें गौ सेवा, गौ संरक्षण के लिए केंद्रीय कानून बनाने और गौचर भूमि को मुक्त कराने की मांग प्रमुख रूप से उठाई जाएगी। बैतूल में स्थानीय गौ सेवक और संत समाज के लोग भजन-कीर्तन के साथ तहसील परिसर पहुंचकर ज्ञापन देंगे।

हस्ताक्षर अभियान में जुटे लोग

पिछले कुछ दिनों से बैतूल सहित आसपास के क्षेत्रों में गौ सम्मान को लेकर हस्ताक्षर अभियान भी तेज कर दिया गया है। दीवार लेखन, पोस्टर और बैनर के जरिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। आयोजकों का कहना है कि गौ माता हमारी संस्कृति और परंपरा का आधार हैं, इसलिए उन्हें संवैधानिक सम्मान मिलना चाहिए।