jhankar
ब्रेकिंग
रहटगांव में शांति समिति की बैठक आयोजित ;  आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अधिकारियों ने दिए आवश्यक दिश... हंडिया: मालपौन में ग्रामीणों का हल्ला बोल, पानी-स्ट्रीट लाइट और नालियों की सफाई को लेकर फूटा गुस्सा हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप... हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 5 प्रकरण दर्ज मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत कृषि क्षेत्र में नवाचारों एवं योजनाओं का अवलोकन स्वास्थ्य आयुक्त धनराजू एस ने हरदा जिले की स्वास्थ्य संस्थाओ का किया औचक निरीक्षण छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा हरदा में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

इंदौर में शाम के ट्रैफिक सुधार के लिए पुलिस की विशेष रणनीति

इंदौर। इंदौर की मुख्य सड़कों पर ट्रैफिक प्रबंधन सुधारने पर अब ट्रैफिक पुलिस विशेष ध्यान दे रही है। व्यस्त रीगल सर्कल का हाल पता करने के लिए अधिकारियों ने ड्रोन से सर्वे किया और स्थल का मापन भी कराया। शाम के समय भारी ट्रैफिक के कारण सर्कल के आसपास अक्सर जाम लग जाता है। इस समस्या को देखते हुए रोटरी को छोटा करने की योजना बनाई जा रही है, जिसकी रिपोर्ट भी अधिकारियों द्वारा तैयार की जा रही है। इसके अलावा, सर्कल पर अक्सर राजनीतिक धरने-प्रदर्शन और राष्ट्रीय दिवसों पर आयोजनों के कारण भी ट्रैफिक बाधित होता है।

शनिवार को पुलिस अधिकारी जवानों के साथ चौराहे पर पहुंचे। जवानों के हाथों में मापने के लिए टेप थी। सबसे पहले चौराहों पर सड़क की चौड़ाई मापी गई, उसके बाद रोटरी से रोड के बीच की दूरी नापी गई। माप में काफी अंतर देखा गया। इस चौराहे पर अधिक जाम पार्क रोड की दिशा से आने वाले ट्रैफिक के कारण बनता है। राजकुमार ब्रिज और पार्क रोड से आने वाले वाहन तिराहे से होकर यू-टर्न लेते हैं और शास्त्री ब्रिज या आरएनटी मार्ग की ओर जाते हैं। इसी वजह से शास्त्री ब्रिज से पलासिया की तरफ जाने वाले वाहन अक्सर रुकते हैं, जिससे कई बार जाम की स्थिति बन जाती है।

- Install Android App -

इन प्रमुख मार्गों पर रोजाना जाम की समस्या
शहर में रोजाना कुछ प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनती रहती है। अनोप टॉकीज चौराहा, जिंसी चौराहा, कालानी नगर चौराहा, मारुति नगर चौराहा और मैकेनिक नगर जैसे क्षेत्रों में वाहन चालक अक्सर फंस जाते हैं। यहां कई बार ट्रैफिक पुलिस की उपस्थिति भी नहीं रहती, जिससे यातायात को सुचारू रूप से बहाल करना मुश्किल हो जाता है।

पंद्रह प्रमुख मार्गों का होगा ट्रैफिक सर्वे
डीसीपी आनंद कलादगी ने बताया कि शहर में ट्रैफिक की सबसे अधिक समस्याएँ किन क्षेत्रों में आती हैं और जाम के कारणों की जांच की जा रही है। इसके तहत मार्गों की चौड़ाई का माप भी लिया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस पंद्रह प्रमुख मार्गों का सर्वे करेगी और उसकी रिपोर्ट तैयार करेगी। इसके बाद नगर निगम की मदद से चौराहों की ट्रैफिक इंजीनियरिंग कराई जाएगी।