jhankar
ब्रेकिंग
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24

IND vs PAK: U19 एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान को 90 रनों से रौंदा

दुबई। IND vs PAK Under-19: आज अंडर-19 एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। आईसीसी अकेडमी में खेले गए इस एकतरफा मैच में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 90 रनों से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने आरोन जॉर्ज की 85 और कनिष्का चौहान की 46 रन की पारी के दम पर 241 रनों का टारगेट दिया। जिसका पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम 150 रन ही बना सकी। टीम इंडिया के लिए कनिष्क चौहान सबसे बड़े हीरो रहे। कनिष्क ने पहले बल्ले से 46 रन की पारी खेली और फिर गेंद से 3 विकेट हासिल किए।

- Install Android App -

भारत U19 (प्लेइंग XI): आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, आरोन जॉर्ज, विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, दीपेश देवेंद्रन, किशन कुमार सिंह, हेनिल पटेल।

पाकिस्तान U19 (प्लेइंग XI): उस्मान खान, समीर मिन्हास, अली हसन बलूच, अहमद हुसैन, फरहान यूसुफ (कप्तान), हमजा जहूर (विकेटकीपर), हुजैफा अहसन, नकाब शफीक, अब्दुल सुभान, मोहम्मद सय्याम, अली रजा।