jhankar
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बारिश से बाढ़ के हालात, महादेव घाट से गंगरेल डैम तक पानी ही पानी हरदा–आशापुर मार्ग की बदहाली के खिलाफ विधायक डॉ. दोगने की पैदल यात्रा हरदा: प्रताड़ना से परेशान स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी ने सल्फास खाया, इलाज के दौरान मौत, चार लोगो पर लग... अलीगढ़ में युवक से बर्बरता का आरोप, पेड़ से बांधकर पीटा और आधा सिर मुंडवाया महिला से संबंध के शक में... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वेयरहाउस से चोरी हुए 6 कट्टी चना बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली...

इंडिगो संकट के बीच स्पाइसजेट हर रोज 100 अतिरिक्त फ्लाइट्स करेगा शुरु

नई दिल्ली। इंडिगो संकट के बीच स्पाइसजेट एयरलाइन ने मौजूदा सर्दियों के मौसम में प्रमुख रूटों पर बढ़ती मांग को देखते हुए अपनी सेवाओं को बढ़ाने की योजना बनाई है। इसका मकसद भारतीय विमानन बाजार में पर्याप्त क्षमता सुनिश्चित करना है। इस कोशिश के चलते स्पाइसजेट ने नियामक अनुमोदन के अंतर्गत मौजूदा विंटर शेड्यूल के दौरान हर रोज 100 अतिरिक्त फ्लाइट्स शुरू करने की योजना बनाई है। पिछले दो महीनों में, एयरलाइन ने 17 विमानों को अपने एक्टिव ऑपरेशन में शामिल किया है।

यह विस्तार डैम्प-लीज पर लिए गए विमानों और अपने खुद के विमानों को सेवा में वापस लाने के जरिए किया गया है। इस बढ़ी हुई मांग से स्पाइसजेट को ज्यादा मांग वाले रूटों पर अतिरिक्त क्षमता तैनात करने में मदद मिलेगी। स्पाइसजेट ने कहा है कि वह सर्दियों में मजबूत और बढ़ती मांग को देख रही है। अपनी सेवाओं को बढ़ाने और भारतीय विमानन बाजार में पर्याप्त क्षमता सुनिश्चित करने के लिए, एयरलाइन ने नियामक अनुमोदन मिलने पर वर्तमान शीतकालीन शेड्यूल में प्रतिदिन 100 अतिरिक्त फ्लाइट्स शुरू करने की योजना बनाई है।

- Install Android App -

पिछले दो महीनों में स्पाइसजेट ने 17 विमानों को सक्रिय संचालन में शामिल किया है। इन विमानों को डैम्प-लीज के जरिए और एयरलाइन के अपने विमानों को सेवा में वापस लाकर जोड़ा गया है। चेन्नई और बेंगलुरु एयरपोर्ट पर बुधवार को कुल 131 फ्लाइट्स रद्द की गई हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। चेन्नई एयरपोर्ट पर कुल 70 फ्लाइट्स रद्द हुई हैं। इनमें 37 आगमन की और 33 प्रस्थान की उड़ानें हैं।

वहीं, बेंगलुरु एयरपोर्ट पर कुल 61 उड़ानें रद्द की गई हैं। बेंगलुरु में 35 आगमन और 26 प्रस्थान की फ्लाइट्स रद्द हुई हैं। रद्द की गई फ्लाइट्स की कुल संख्या बहुत ज्यादा है। चेन्नई और बेंगलुरु जैसे प्रमुख एयरपोर्ट्स पर इतनी बड़ी संख्या में फ्लाइट्स का रद्द होना यात्रियों के लिए समस्या खड़ी कर रहा है।