jhankar
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बारिश से बाढ़ के हालात, महादेव घाट से गंगरेल डैम तक पानी ही पानी हरदा–आशापुर मार्ग की बदहाली के खिलाफ विधायक डॉ. दोगने की पैदल यात्रा हरदा: प्रताड़ना से परेशान स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी ने सल्फास खाया, इलाज के दौरान मौत, चार लोगो पर लग... अलीगढ़ में युवक से बर्बरता का आरोप, पेड़ से बांधकर पीटा और आधा सिर मुंडवाया महिला से संबंध के शक में... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वेयरहाउस से चोरी हुए 6 कट्टी चना बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली...

शेयर बाजार तेजी के साथ बंद

मुंबई। भारतीय शेयर बाजार बुधवार को तेजी के साथ बंद हुआ। सप्ताह के तीसरे ही कारोबारी दिन एशियाई बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के बीच ही लिवाली (खरीदारी) बढ़ने से बाजार बढ़त पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार के बाद 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 409.83 अंक की तेजी के साथ ही 80,567.71 और 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 135.45 अंक बढ़कर 24,715.05 पर बंद हुआ हालांकि आज कारोबार के दौरान लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में बिकवाली रही। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 368.10 अंक की तेजी के साथ 57,345.50 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 157.15 अंक की मजबूती के साथ 17,748.45 पर था। सेक्टोरल आधार पर मेटल, पीएसयू बैंक, फार्मा, कमोडिटीज और ऑटो शेयर लाभ के साथ ही बढ़त पर बंद हुए। केवल आईटी और मीडिया शेयरों में ही गिरावट दर्ज की गयी।

- Install Android App -

सेंसेक्स के शेयरों की बात करें तो टाटा स्टील, टाइटन, एमएंडएम, आईटीसी, इटरनल, टाटा मोटर्स, ट्रेंट, एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, सन फार्मा, एशियन पेंट्स और बजाज फिनसर्व के शेयर लाभ में रहे। इन्फोसिस, एनटीपीसी, एचयूएल, टीसीएस, भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक और टेक महिंद्रा के शेयर लाभ में रहे।