jhankar
ब्रेकिंग
मकड़ाई गांव में गाय से क्रूरता का आरोप, पीड़ित ने थाने में की शिकायत ! मौके से मिला रुमाल - जांच की... हरदा: जनपद पंचायत हरदा के सब इंजीनियर का होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में शव मिला, पुलिस जांच में ... मौसम का विकराल रूप: अगले 14 घंटों में कई राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट, IMD ने जारी की... हंडिया बस स्टैंड पर अवैध अतिक्रमण का मामला: रातों-रात टप रखकर किया पक्का निर्माण, तहसीलदार बोले जांच... खंडवा मंदिर में मांस रखने का मामला: आरोपी गिरफ्तार, तांत्रिक के कहने पर कृत्य करने की बात कबूली, इला... हरदा: टिमरनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 927 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार हरदा में एम्बुलेंस व्यवस्था पर गंभीर सवाल: करोड़ों के जिला अस्पताल का क्या फायदा, जब समय पर नहीं पहु... हरदा: कॉलेज छात्रा का घर के आंगन में अधजला शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी ₹19 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा गया रोजगार सहायक, लोकायुक्त का बड़ा ट्रैप ऑपरेशन MP के 82 लाख किसानों के खातों में आए ₹3,300 करोड़ , सीएम ने खंडवा से की राशि ट्रांसफर

छतरपुर में हिंदू गौसेवकों का जोरदार प्रदर्शन, दामोदर यादव का पुतला फूंका

छतरपुर। शहर में होली के त्योहार से पहले तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे छत्रसाल चौक पर हिंदू गौसेवकों ने दामोदर यादव के खिलाफ भारी प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मेला ग्राउंड से रैली निकाली, जिसमें जमकर नारेबाजी की गई और छत्रसाल चौक पहुंचकर दामोदर यादव का पुतला दहन कर दिया।

- Install Android App -

हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि दामोदर यादव 1 मार्च को छतरपुर आ रहे हैं, जिससे होली के पावन अवसर पर शहर का माहौल खराब हो सकता है। उनका मुख्य आरोप है कि दामोदर यादव लगातार बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणियां कर रहे हैं, जिससे सनातन धर्म के संतों और बाबाओं की छवि खराब हो रही है तथा शहर का सामाजिक वातावरण बिगड़ रहा है।

प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन से मांग की कि दामोदर यादव की प्रस्तावित सभा पर तत्काल रोक लगाई जाए। उन्होंने साफ चेतावनी दी कि यदि सनातन संतों या बाबाओं के खिलाफ कोई अभद्र टिप्पणी की गई तो वे उग्र आंदोलन छेड़ देंगे और स्थिति को नियंत्रित नहीं होने देंगे।