jhankar
ब्रेकिंग
मानवता की मिसाल बनी हरदा जीआरपी अज्ञात मृतक को अपना समझकर दी अंतिम विदाई संपत्तिकर दाताओं और फौती नामांतरण में भूमि अंतरण शुल्क वसूली पर उठे सवाल, पार्षद दीपक बाथव ने की जां... टिमरनी में बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या, लूट की आशंका से सनसनी MP में फिर बदला मौसम का मिजाज, हरदा समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत 

हंडिया : संकुल स्तरीय शारीरिक व बौद्धिक प्रतियोगिताओं में छात्र छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा !

हंडिया।सरस्वती शिशु मंदिर हंडिया में गुरुवार को संकुल स्तरीय शारीरिक एवं बौद्धिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमें कुल 08 विद्यालयों के 50 छात्र छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

शिक्षक नितिन तिवारी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 10 विद्यालय अपेक्षित थे।जिनमें से 08 विद्यालयों के 50 प्रतिभागी उपस्थित रहे।

- Install Android App -

शारीरिक प्रतियोगिताओं में 100 मीटर दौड़ में अमन रामविलास हरदा खुर्द विद्यालय,200 मीटर दौड़ में रामू मुकेश अबगांव कला,राजीव हरिशंकर बिछौला माल 400 मीटर दौड़, छात्र प्रद्युम्न ऊंची कूद, मानसी 100 मीटर दौड़ ,भूमि बैरागी 200 मी दौड़,बहन वृद्धि 400 मी दौड़,बहन जोया लंबी कूद में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इसी तरह बौद्धिक प्रतियोगिता में विज्ञान प्रश्न मंच मुकुंद तिवारी किरण और राशि,संस्कृति ज्ञान प्रश्न मंच मे़ अंतरा विशाल और रौनक हंडिया विद्यालय से,चित्रकला प्रतियोगिता में सैफी मशीन,नीता कुशवाहा निबंध प्रतियोगिता में,भावना/रामनिवास रंगोली प्रतियोगिता में और यामिनी पूनम ने गीत प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। शिक्षक तिवारी ने बताया कि 31 अगस्त दोपहर से 1 सितंबर दोपहर तक सरस्वती शिशु मंदिर गुलजार भवन हरदा में जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सभी भैया बहन भाग लेंगे।इस अवसर पर विद्यालय संयोजक रूपनारायण तिवारी संकुल प्रमुख ज्ञानेश्वर तिवारी,महिला मंडल सदस्य सुमन शर्मा एवं समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।