jhankar
ब्रेकिंग
जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन 2026  मतगणना और परिणाम की घोषणा 5 अक्टूबर को पॉलिटेक्निक कॉलेज में हो... केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके 4 अक्टूबर को हरदा आएंगे सेवा मेरा योगदान: सेवा संकल्प अभियान के तहत हृदय रोग परीक्षण शिविर आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में बच्चों के पोषण स्तर में सुधार पर जोर शालेय शिक्षा विभाग द्वारा 70वीं राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ ड्राई डे पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध मदिरा के विरुद्ध 9 प्रकरण दर्ज डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन की कार्यकारिणी का पुनर्गठन आज का सुविचार बारिश ने ली प्रदेश से विदाई, सुबह सुबह हो रहा गुलाबी ठंड का अहसास हरदा - विश्व हिंदू परिषद दुर्गावाहिनी का शक्ति संचलन 6 अक्टूबर को

सिवनी मालवा: संकुल प्राचार्य एवं सरपंच की उपस्थिति में किया विद्यार्थियों को सम्मानित ! संस्था में अधिक उपस्थिति वाले विद्यार्थी हुए शामिल बोर्ड परीक्षा परिणाम में होगा सुधार

➡️ के के यदुवंशी पत्रकार,

सिवनीमालवा।कक्षा दसवीं एवं वारहवीं के परीक्षा परिणाम सुधार हेतु शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोमलवाडा द्वारा विशेष कार्य योजना बनाई गई है संस्था द्वारा कक्षा दसवीं एवं वारहवीं में जिन विद्यार्थियों की उपस्थिति अधिक है उन छात्र-छात्राओं को राकेश साहू संकुल प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हिरनखेड़ा एवं ग्राम पंचायत सोमलवाडा की सरपंच श्रीमती दुर्गाबाई परतें की उपस्थिति में सम्मानित किया गया सर्वप्रथम सभी अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के तेल चित्र पर पूजन अर्चन किया गया ।

- Install Android App -

कार्यक्रम का संचालन उच्च माध्यमिक शिक्षक मधु हुरमाडे द्वारा किया गया संस्था प्राचार्य राममोहन रघुवंशी द्वारा संकुल प्राचार्य एवं सरपंच का शाल श्रीफल से स्वागत किया गया संकुल प्राचार्य द्वारा संबोधित करते हुए कहा गया कि बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधार के लिए संस्था में विद्यार्थियों की उपस्थिति आवश्यक है तथा संस्था द्वारा इस संबंध में अच्छे प्रयास की जा रहे हैं सरपंच श्रीमती दुर्गाबाई परते ने कहा कि शत प्रतिशत उपस्थित छात्र-छात्राओं को 26 जनवरी 2025 को ग्राम पंचायत की ओर से सम्मानित किया जाएगा।

कक्षा दसवीं में सर्वाधिक उपस्थित पर दीपक पिता विपत एवं अमित पिता कचरू लाल कक्षा बारहवीं में कुमारी सुहानी पिता राजेंद्र तथा रवीना पिता दिलीप को उपहार स्वरूप डॉक्यूमेंट फाइल, ज्यामिति बॉक्स, पेन, कॉपी, शील्ड एवं श्रीफल से सम्मानित किया गया इस अवसर पर संस्था के शिक्षक वीरेंद्र यादव, राजेश देवडिया, शिव शंकर चौधरी, नरेश सेन, योगेंद्र मालवीय, आशीष यादव, शिखा रघुवंशी, अर्पित मिश्रा आदि उपस्थित थे कार्यक्रम का आभार संस्था के शिक्षक अखिलेश यादव ने व्यक्त किया