jhankar
ब्रेकिंग
मकड़ाई वन परिक्षेत्र ने अवैध सागौन से भरा पिकअप वाहन, मोटरसाइकिल पकड़ी। एक सागौन तस्कर गिरफ्तार ! मु... भारत-पाक तनाव: अभिषेक बनर्जी का पलटवार, ख्वाजा आसिफ की 'कोलकाता' वाली धमकी पर गरमाई सियासत मेरठ का साकिब सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को बना रहा था 'कट्टरपंथी' शराब के नशे में बेटे की दरिंदगी: बुजुर्ग मां की हत्या कर शरीर के किए कई टुकड़े मध्य प्रदेश में गेहूं खरीदी की तैयारी: आज से स्लॉट बुकिंग शुरू, 10 अप्रैल से 197 केंद्रों पर खरीद महाकाल मंदिर मार्ग पर बड़ा हादसा: तीन मंजिला मकान भरभराकर गिरा कोर्ट का अहम फैसला: 19 साल की पत्नी को प्रेमी के साथ रहने की मिली इजाजत सफलता की कहानी: ई-स्कूटर अनुदान योजना से दमोह की सायरा बी बनीं आत्मनिर्भर Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 07 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे स्वास्थ्य विभाग एवं नगरीय प्रशासन विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई

सफलता की कहानी: ई-स्कूटर अनुदान योजना से दमोह की सायरा बी बनीं आत्मनिर्भर

दमोह। श्रम विभाग द्वारा संचालित ई-स्कूटर अनुदान योजना 2024 श्रमिकों के जीवन में परिवर्तन का एक प्रभावी माध्यम बनकर उभर रही है। दमोह में गत दिनों महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्रमिक महिला सायरा बी को ई-स्कूटर की चाबी प्रदान की। अब उनका जीवन रोज के कामकाज के लिये किसी सहारे का मोहताज नहीं रहा।

भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल, भोपाल द्वारा संचालित इस योजना में सायरा बी को 40 हजार रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इस सहयोग से अब उनके लिए आवागमन आसान हो गया है, जिससे उनके जीवन स्तर में भी सकारात्मक सुधार आया है।

- Install Android App -

ई-स्कूटर अनुदान योजना विशेष रूप से श्रमिक परिवारों, खासकर महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रही है। इससे न केवल उनकी दैनिक जीवन की कठिनाइयाँ कम हो रही हैं, बल्कि वे आत्मनिर्भर बनकर समाज में अपनी मजबूत पहचान भी स्थापित कर रही हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इस प्रकार की योजनाएं महिला सशक्तिकरण को नई दिशा देती हैं और ग्रामीण व अर्ध-शहरी क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को गति प्रदान करती हैं।

‘ई-स्कूटर अनुदान योजना-2024’ श्रमिकों के जीवन में सुविधा, आत्मनिर्भरता और सम्मान का नया अध्याय जोड़ रही है। यह पहल ‘श्रमिक सशक्त, समृद्ध देश, विकसित मध्यप्रदेश’ की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में एक सशक्त कदम है।