jhankar
ब्रेकिंग
15 जुलाई को MP में अपराध और दुर्घटना की ताजा खबरें टीकमगढ़: पीडीएस के गेहूं में निकली सिर की हड्डी, हड़कंप के बाद दुकान सील जयपुर: 7 लाख में मां की सुपारी देकर बेटी ने रच दी हत्या की साजिश, पुलिस ने खोली परतें हरदा: अवैध मड पंप पर सिर्फ ₹5000 का जुर्माना, अमर रोचलानी ने उठाए सवाल, बोले- पूरे तंत्र की हो निष्प... मुरैना: "साली को घुमाने" के शक में जीजा को पेड़ से बांधकर बेल्ट और डंडों से पीटा, पत्नी के सामने दी ... हरदा हलचल- 15.07.2026 बुधवार हरदा जिले की प्रमुख खबरों की झलकियां हंडिया : सचिन भैया, शिकायत हटा लो...’ बस स्टैंड अतिक्रमण मामले में नया मोड़, शिकायतकर्ता ने साझा की ... हंडिया : मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान, हंडिया के एसआई जितेंद्र कुमार वैष्णव बने इंस्पेक्टर! रहटगांव में युवा कांग्रेस की मासिक बैठक संपन्न, छात्रों और किसानों के मुद्दों पर आंदोलन की रणनीति बन... ग्राम कुड़ावा में पुराने मालगुज़ार के मकान की खुदाई में प्राचीन सिक्के मिलने की चर्चा, ग्रामीणों की ...

विश्व साइकिल दिवस पर 7 जून को आयोजित होगा “संडे ऑन साइकिल” अभियान, जिलेभर में निकलेगी जागरूकता रैली

हरदा, । भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा फिट इंडिया मिशन के अंतर्गत 7 जून 2026 को विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर जिलेभर में “संडे ऑन साइकिल” अभियान आयोजित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य स्वस्थ, फिट एवं सक्रिय भारत के निर्माण हेतु अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित करना तथा एक ही दिन में बड़ी संख्या में साइकिल चालकों की सहभागिता दर्ज कराना है।

इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार अभियान के सफल आयोजन के लिए जिला, विकासखंड एवं ग्राम पंचायत स्तर पर नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। जिला स्तर पर जिला शिक्षा अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है, जबकि जिला खेल अधिकारी एवं पीजी महाविद्यालय हरदा के प्राचार्य को सहायक नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अभियान के अंतर्गत जिला स्तर पर नगर पालिका परिषद, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, स्वास्थ्य विभाग, यातायात पुलिस, सहित सभी विभागों को विभिन्न जिम्मेदारियां दी गई हैं। इनमें रैली के मार्ग की साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था, पेयजल एवं स्वास्थ्य सुविधाएं, प्रचार-प्रसार तथा प्रतिभागियों का पंजीयन सुनिश्चित करना शामिल है।

- Install Android App -

जिला स्तरीय साइकिल रैली घंटाघर से प्रारंभ होकर चांडक चौक, पोस्ट ऑफिस चौक, परशुराम चौक, काली मंदिर, सनफ्लावर स्कूल मार्ग से होते हुए नेहरू स्टेडियम हरदा के गेट क्रमांक-4 पर समाप्त होगी।

आदेश में निर्देश दिए गए हैं कि रैली में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों का पंजीयन भारत सरकार के अधिकृत पोर्टल पर कराया जाए तथा प्रतिभागी स्वयं की साइकिल के साथ शामिल हों। विकासखंड एवं ग्राम पंचायत स्तर पर भी रैलियों का आयोजन प्रातः 7 बजे से 10 बजे के बीच किया जाएगा।

कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन के निर्देशानुसार सभी विभागों को अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार तथा अधिक से अधिक जनसहभागिता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने को कहा गया है। अभियान के माध्यम से नागरिकों में स्वास्थ्य, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।