jhankar
ब्रेकिंग
उधारी के पैसे मांगने पर युवक पर जानलेवा हमला, सिर पर पत्थर मारकर किया लहूलुहान ऊंची टंकी बनी अभिशाप: घुटने टेक कर पानी पीने को मजबूर बच्चे,  नगर पालिका की लापरवाही उजागर, देखे वीड... आओ बनाएँ खूबसूरत मर्दानगी – बात बराबरी की" 7 दिवसीय अभियान का शुभारंभ वर्षा ऋतु में जल जनित बीमारियों से बचाव हेतु स्वास्थ्य विभाग ने दी सलाह हरदा में बिजली व्यवस्था होगी और मजबूत, नए पावर ट्रांसफार्मर लगेंगे हरदा में विद्युत चोरी पर बिजली कंपनी की बड़ी कार्यवाही मकड़ाई की सांझ चौपाल में कलेक्टर ने सुनी जनसमस्याएं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिये समुदाय में जागरूकता लाई जाए एनसीवीटी पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु प्रथम सूची जारी ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन के लिए जिले में 40 केंद्र स्थापित

नर्मदा तट चांदगढ़ कुटी में राम फेरी परिवार का विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद

केके यदुवंशी पत्रकार 

सिवनी मालवा। संकट मोचन हनुमान मंदिर से प्रतिदिन निकलने वाली राम फेरी के सदस्य ने शनिवार को चांदगढ़ कुटी, नर्मदा तट पर राम फेरी के सदस्यों द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी नर्मदा तट स्थित चांदगढ़ कुटी में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। राम फेरी के अध्यक्ष ब्रजकिशोर लोवशी विष्णु लोवंशी ने बताया कि

- Install Android App -

सुबह-सुबह राम फेरी परिवार के सभी सदस्य नर्मदा तट पहुंचे। सभी ने नर्मदा मैया में आस्था की डुबकी लगाई। इसके बाद चांदगढ़ कुटी परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ और महा आरती की गई।

भजन-कीर्तन और आरती के बाद भंडारा प्रारंभ हुआ जिसमें आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सभी श्रद्धालुओं ने बड़े श्रद्धा भाव से भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ लिया। आयोजन को सफल बनाने में राम फेरी के सभी सदस्यों ने सक्रिय सहयोग दिया।

इस अवसर पर चांदगढ़ कुट्टी महंत बृज बिहारी दास श्री राम तुलाराम कुशवाह रामसेवक वर्मा विष्णु प्रसाद लोवंशी विष्णु प्रसाद मालवीय विक्रम प्रसाद रघुवंशी रामकृष्ण लोवंशी शैलेंद्र सिंह रघुवंशी और महेश रघुवंशी आनंद कुशवाहा रमेश कुशवाहा सोनू राम सिंह रघुवंशी राधाबाई कुशवाहा शारदा गोर उमा भाई कुशवाहा लताबाई मालवीय कृष्णा बर्मा सरोज लोवंशी सीताबाई गर्वित मालवीय श्रद्धा सुरमा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।