jhankar
ब्रेकिंग
चौकड़ी में आज होगी बैलगाड़ी दौड़ 'शंकर पट' प्रतियोगिता रेत चोरी रोक रहे कंपनी कर्मचारी पर जानलेवा हमला, कार में ट्रैक्टर-ट्रॉली से मारी टक्कर हरदा उप पंजीयक कार्यालय ने अनुविभागीय अधिकारी से राजधानी कालोनी के विकास की अनुमति लिखित प्राप्त की ... हरदा नगरपालिका में रिकॉर्ड जलाने पर विवाद गहराया, CMO की सफाई पर कांग्रेस नेता ने उठाए सवाल; निष्पक्... हरदा में सात दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ नरवाई जलाना बना मुसीबत - 8 एकड़ मक्का जलकर खाक, इटारसी में भी कलेक्टर की समझाइश के बाद लगी आग ITBP के 65वें स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने हिमवीरों को दी बधाई, कहा - उनका अदम्य साहस देश के लिए प्र... हंडिया में अतिक्रमण का विस्तार, कार्रवाई का इंतजार! शरद पूर्णिमा पर अस्थमा-दमा के रोगियों को मिलेगी विशेष आयुर्वेदिक औषधि - टिमरनी आज से तीन दिन बंद रहेगी कृषि उपज मंडी

15 जनवरी से 23 जनवरी मिडिल स्कूल ग्राउंड हरदा में होगा स्वदेशी मेला! मेले में  हरबोला ब्रदर्स और श्री देव सागर जादूगर दिखाएंगे अपनी कला

हरदा जिला मेला प्रभारी प्रणव पारे एवम मेला संयोजक रवि लाल पटेल मेला समिति की सदस्य श्रीमती योग माया शर्मा, बनवारी लाल यादव , त्रिलोक शर्मा , दीपक नेमा ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से मेले की विस्तृत जानकारी दी

स्वदेशी जागरण मंच ने समय समय पर स्वदेशी के लिए जनजागरण और आंदोलन किए हैं स्वदेशी जागरण का केंद्रीय कार्यालय दिल्ली में है हमने अभी तक देश भर में सफल 340 मेले कर चुके हैं हमारा उद्देश्य देशवासियों के बीच में स्व का भाव जगाना, स्वदेशी के प्रति जागरूक करना है हरदा जिले में स्वदेशी मेल का उद्देश्य स्थानीय उत्पाद को मंच मिले जिससे देश में पहचान मिले मेले में स्थानीय संस्कृति और कलाकारों को मंच दिया जा रहा है जिसमें हमारे हरदा की संस्कृति बनवासी नृत्य ,गरबा नृत्य, मां गणगौर प्रस्तुति की झलक दिखाई देगी कार्यक्रम में हमारे हरदा जिले की सांस्कृतिक धरोहर की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी ।

15 जनवरी से 23 जनवरी स्कूल ग्राउंड महारानी लक्ष्मी मैदान में होने जा रहा है मेले के उद्घाटन समारोह में हमारे बीच अतिथि केशव जी क्षेत्रीय संगठन स्वदेशी जागरण मंच ,,साकेत राठौर जी स्वर्णिम भारतवर्ष फाउंडेशन सीईओ ,डॉ अतुल गोविंद भुसकुटे, सांसद एवं मंत्री दुर्गादास उइके, कमल पटेल पूर्व मंत्री हरदा विधायक डॉ आर के दोगने,भारती कमीडिया नगर पालिका अध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

विभिन्न कार्यक्रम होंगे आयोजित

15 जनवरी उद्घाटन समारोह एवं प्रदर्शनी का उद्घाटन शाम 5:00 बजे

16 जनवरी भजन संध्या एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम शाम 7:00 बजे

गणगौर प्रस्तुति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम 17 जनवरी 

18 जनवरी कवि सम्मेलन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम

19 जनवरी को स्वदेशी पर आधारित हरसूद नाटक मंडल की प्रस्तुति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम रहेंगे

20 जनवरी को श्री देव सागर जादूगर की प्रस्तुति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम रहेंगे

- Install Android App -

हरबोला बंधुओं की प्रस्तुति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आकर्षण रहेगा 21 जनवरी को रामलीला का मंचन एवं समापन समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम 22 जनवरी को आयोजित किए जाएंगे ।

समापन कार्यक्रम पर मध्य प्रदेश के महामहिम राज्यपाल श्री मंगू भाई पटेल जी पधारेंगे।

 

मेले में प्रतिदिन विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी

16 जनवरी को पारंपरिक वेशभूषा की प्रतियोगिता दो आयु वर्ग में की जाएगी प्रथम आयु वर्ग 1 से 4 वर्ष का रहेगा दूसरा आयु वर्ग 5 से 8 वर्ष तक का रहेगा यह प्रतियोगिता दोपहर 1:00 बजे प्रारंभ होगी।

 

17 जनवरी को चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा 5 से 8 तक कक्षा 9 से 12 एवं कक्षा 12 से अधिक के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे इसका समय दोपहर 1:00 रहेगा ।

 

18 जनवरी को गायन प्रतियोगिता कराओके पर आधारित होगी जिसमें भजन एवं देशभक्ति के गीत ही शामिल किए जाएंगे।

महिलाओं के लिए विशेष रूप से प्रतियोगिताएं आयोजित की जायँगी।

19 जनवरी को मेहंदी प्रतियोगिता जिसे दो वर्गों में किया जाएगा 12 से 18 वर्ष एवं 19से 35 वर्ष तक की महिलाएं भाग लेंगी।

रंगोली प्रतियोगिता में 1 से 4 वर्ष 5 से 8 वर्ष 9 से 12 वर्ष एवं 12 वर्ष से अधिक ।20 जनवरी को आयोजित की जाएगी

 

कुर्सी दौड़ एवं अन्य प्रतियोगिताएं 21 जनवरी मंगलवार दोपहर 2:00 बजे आयोजित होगी ।

इन सभी कार्यक्रमों में मुख्य रूप से स्वदेशी की झलक दिखाई देगी कार्यक्रम पूर्ण सादगी में एवं राष्ट्रीयता की भावना से ओत प्रोत होकर संपन्न किया जाएगा।

इस मेले की यह विशेषता रहेगी कि इसमें स्वदेशी वस्तुओं का ही विक्रय एवं स्टाल लगाए जाएंगे। मेले में सुरक्षा का भाव रहे इस नजर से पूरे मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरा लगाए जाएंगे स्वयंसेवक एवं प्रशासन के सहयोग से मेला आयोजित किया जाएगा। मेले में 160 से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे जिसमें स्वादिष्ट व्यंजन बच्चों के लिए झूले प्रतिदिन घर में उपयोग होने वाला सामान सहित खिलौने मिट्टी के बर्तन एवं अन्य स्वदेशी वस्तुओं का विक्रय होगा।