jhankar
ब्रेकिंग
जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन 2026  मतगणना और परिणाम की घोषणा 5 अक्टूबर को पॉलिटेक्निक कॉलेज में हो... केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके 4 अक्टूबर को हरदा आएंगे सेवा मेरा योगदान: सेवा संकल्प अभियान के तहत हृदय रोग परीक्षण शिविर आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में बच्चों के पोषण स्तर में सुधार पर जोर शालेय शिक्षा विभाग द्वारा 70वीं राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ ड्राई डे पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध मदिरा के विरुद्ध 9 प्रकरण दर्ज डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन की कार्यकारिणी का पुनर्गठन आज का सुविचार बारिश ने ली प्रदेश से विदाई, सुबह सुबह हो रहा गुलाबी ठंड का अहसास हरदा - विश्व हिंदू परिषद दुर्गावाहिनी का शक्ति संचलन 6 अक्टूबर को

शहर की सफाई व्यवस्था चौपट, जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने लगाया आरोप ! शहर की सफाई व्यवस्था पर नहीं है ध्यान स्वच्छता अधिकारी का 

➡️ के के यदुवंशी पत्रकार,

सिवनी मालवा। नगर पालिका खुद ही शहर की सफाई व्यवस्था को ग्रहण लगा रहा है। ऐसा हम नहीं कह रहे, बल्कि शहर में गंदगी सड़क किनारे बिखरा कूड़ा खुद-ब-खुद हकीकत बयां कर रहे हैं। हालांकि नगर पालिका प्रशासन ने होर्डिंग लगाकर शहरवासियों से सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने की अपील भी कर रहे हैं, लेकिन खुद ही व्यवस्था का दरूस्त करने की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। कांग्रेस के पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित का कहना है कि इन दिनों नगर पालिका पूर्ण रूप से सफाई व्यवस्था में असफल हो रही है। शहर में गंदगी से पड़े हैं, जिन्हें देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि महीनों से कूड़ा कर्कट। ऐसा ही कुछ हाल देखा जा सकता है। शहरवासियों का कहना है कि गंदगी बिखरे कूड़े की वजह से जीना मुहाल हो रहा है। अधिकारी व कर्मचारी सुनवाई नहीं कर रहे सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं बल्कि पहले से हालत खराब हुई है। सफाई के नाम पर चले अभियान केवल फोटो खींचवाने तक ही सीमित रहे अधिकारियों लाखों खर्च करने के बाद भी नहीं मिल रहा परिणाम :

शहर की सफाई पर रुपये पानी की तरह बहाया जा रहा है। हर महीने रुपये सफाई पर ही खर्च हो जाता है सफाई के लिए कर्मचारी लगाए हुए हैं। फिर भी सफाई नहीं हो रही। नगर पालिका के द्वारा सफाई के नाम पर नागरिकों से पैसे भी वसूले जा रहे हैं लेकिन सफाई पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है जिससे नागरिकों में आक्रोश है। पूरे मामले में नगर पालिका सीएमओ शीतल भलावी से चर्चा करना चाहा तो उन्होंने मोबाइल रिसीव नहीं किया।

 

- Install Android App -

इनका कहना है।

नगर पालिका के द्वारा सफाई के पैसे नागरिकों से वसूल रहे हैं लेकिन सफाई नहीं हो रही है। 

पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित सिवनी मालवा।