jhankar
ब्रेकिंग
अल-कायदा की नई धमकी अमेरिकी और इजरायली विमानों पर 9/11 जैसे हमले की अपील, फ्लाईदुबई घटना की तारीफ क... कवरेज से लौट रहे पत्रकार संतोष चंदेल सड़क हादसे में घायल किसानों के खेत से मोटर के स्टार्टर और केबल चोरी, चार किसानों ने थाने में दिया आवेदन,अज्ञात चोरों पर ... सेवा सेतु अभियान के तहत ग्राम सतवासा में लगा ग्रामीण शिविर नवरात्रि से पहले सलकनपुर पैदल मार्ग का पत्रकारों ने किया निरीक्षण देवास जिले का लाल 21 साल देश सेवा कर लौटा, मां ने आरती उतारी तो छलक पड़े खुशी के आंसू; हरदा में हुआ ... हंडिया : घर को मंदिर बनाने के लिए प्रेम, विश्वास और सम्मान जरूरी,,,,,, सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य आमजन को योजनाओं और सेवाओं का समय पर लाभ पहुंचाना - केंद्रीय राज्य मंत... रांची में होटलों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 14 लोग गिरफ्तार,एसएसपी के निर्देश पर नाइट रेड राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 :  चुनाव में भड़काऊ प्रचार पर प्रशासन सख्त, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नज...

हंडिया : समाज सुधार की कमान मजबूत हाथों में, शिवप्रसाद माल्या बने प्रदेश महामंत्री,,,,

हंडिया।मध्यप्रदेश सकल गुर्जर समाज संस्था ने समाज संगठन को सशक्त करने की दिशा में एक अहम निर्णय लेते हुए ग्राम डुमलाय निवासी शिवप्रसाद माल्या को प्रदेश महामंत्री पद पर मनोनीत किया है।

प्रदेश संयोजक रमेश गुर्जर द्वारा जारी मनोनयन पत्र में बताया गया कि प्रदेश में सशक्त सामाजिक संगठन के संकल्प एवं समाज सुधार को दृष्टिगत रखते हुए गुर्जर समाज के लिए शिवप्रसाद माल्या द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

- Install Android App -

संस्था ने विश्वास जताया है कि शिवप्रसाद माल्या आगामी तीन वर्षों अथवा अगले चुनाव तक संगठन के उद्देश्यों के तहत समाज हित के कार्य करते हुए सामाजिक संगठन को मजबूत बनाएंगे और समाज को नई दिशा प्रदान करेंगे।

इस महत्वपूर्ण दायित्व पर सकल गुर्जर समाज संस्था की ओर से शिवप्रसाद माल्या को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई हैं।