jhankar
ब्रेकिंग
देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला: IMD ने जारी किया आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट छीपाबड़ थाना : गांव के पास चल रहा था जुआ का खेल, पुलिस को देखकर भागे जुआरी, एक पुलिस कर्मी ने खेत मे... पुलिस की जुआ रेड, 92 हजार 300 रुपये मोबाइल जब्त, पांच आरोपी फरार Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 05 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे ग्वालियर में ओलावृष्टि का कहर, बाइक-कारों के शीशे चकनाचूर भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्राले से टकराई तेज रफ्तार कार, बैतूल-वर्धा के दो युवकों ने गंवाई जान 93 में से 92 छात्र फेल: सांदीपनि स्कूल का चौंकाने वाला रिजल्ट, प्रबंधन पर उठे सवाल भोपाल में फर्जी अस्पतालों के खिलाफ NSUI का प्रदर्शन, CMHO के निलंबन की मांग महू में कुत्ते का आतंक, CCTV में कैद हमला; 5 लोग घायल 972 करोड़ के टेंडर की डायल 112 गाड़ियां बनी खटारा, कुछ महीनों में ही हालत खराब

चलती ट्रेन की इंजन और कोच की कपलिंग खुली बिना कोच के कामायनी का इंजन 500 मी. दौड़ा

हादसे की आशंका में यात्रियोंमें फैल गई थी दहशत

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 जबलपुर। मध्य भारत जबलपुर रेल मंडल में लापरवाही सामने आ रही हैं। एक बार फिर मंडल में आने वाले जैतवारा स्टेशन पर एक बड़ी लापरवाही सामने आई है।

कामायनी के इंजन और कोच की कपलिंग खुली! 

जैतवारा स्टेशन में मुंबई होकर बनारस जाने वाली कामायनी एक्सप्रेस के इंजन से कोच को जोड़ने वाली कपलिंग खुल गई और इंजन, रैक छोड़कर 500 मीटर तक आगे बढ़ गया।

- Install Android App -

मुंबई से चलकर सतना जैतवारा होते हुए बनारस जाने वाली कामायनी एक्सप्रेस की जैतवारा व हाटी स्टेशन के पास कपलिंग खुल गई थी, जिससे इंजन के आगे बढ़ जाने से हड़कंप मच गया। प्लेटफार्म और ट्रेन के यात्रियों को जैसे ही इसकी खबर लगी, उन्होंन तत्काल टीटीई और अन्य स्टाफ को इसकी जानकारी दी।

कपलिंग खुलने की पायलट को पता भी नही चला

कामायनी एक्सप्रेस रात को हाटी और जैतवारा के बीच किलोमीटर नंबर 1195/05 पर पहुंची ही थी कि गाड़ी में लगे पावर कार की कपलिंग अचानक खुल गई और पायलट को इसकी भनक भी नहीं लगी। ट्रेन के डिब्बे कुछ दूर चलकर आगे रूक गए। ट्रेन गार्ड को जब इसकी जानकारी लगी तो उसने तुरंत पायलट को सूचित किया।

ड्राइवर ने इंजन वापस लाकर रैक से जोड़ा

जब ट्रेन के ड्राइवर को इसका पता चला तो उसने तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका गया। इस लापरवाही से हादसा तो नहीं हुआ, लेकिन यात्रियों का तनाव बढ़ गया। तत्काल ड्राइवर ने ट्रेन के इंजन को वापस आधा किलोमीटर वापस लाकर रैक से उसे जोड़ा।आधे घंटे तक ट्रेन खड़ी रही।