jhankar
ब्रेकिंग
खुली पड़ी विद्युत डी.पी. बनीं जानलेवा, पार्षद ने एसडीएम से जनसुनवाई में की शिकायत शिवराज पार्क की बदहाली पर नगर कांग्रेस ने एसडीएम को जनसुनवाई में की शिकायत, चेक बाऊंस के अधिकतम प्रकरणों के निराकरण का प्रयास करें: न्यायाधीश श्रीमती खान हरदा जनसुनवाई में पहुंचे किसान ने खाया ज़हरीला पदार्थ, इलाज के दौरान मौत हरदा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने छीनी तीन दोस्तों की जिंदगी, परिवार और समाज में पसरा मातम हरदा: आज दिनांक 13 जुलाई 2026 मंडी भाव: जानिए आज किस मंडी में क्या रहे अनाज के भाव सिराली में अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई: सयानी नदी से दो ट्रैक्टर और एक जेसीबी जब्त जिला पंचायत हरदा के सभाकक्ष में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत की उपस्थिति में हुई जनपद jiपंचाय... बाल संरक्षण और महिला सशक्तिकरण को लेकर 4 समितियों की संयुक्त बैठक आयोजित ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन के लिए जिले में 40 केंद्र स्थापित

लव जिहाद फंडिंग के फरार कांग्रेसी पार्षद अनवर डकैत की बेटी गिरफ्तार

इन्दौर। लव जिहादियों के फंडिंग मामले एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही फरार चल रहे इन्दौर नगर निगम वार्ड क्रमांक 58 के कांग्रेसी पार्षद अनवर कादरी उर्फ अनवर डकैत की बेटी आयशा को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आयशा को गिरफ्तार करने वाली बाणगंगा थाना पुलिस के अनुसार उसे अपने पिता को फरारी के दौरान मदद करने और फर्जी सिम कार्ड उपलब्ध करवाने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। ज्ञात हो कि अनवर कादरी पर पुलिस ने बीस हजार इनाम घोषित किया हुआ है। इसके पहले लगातार अनवर कादरी की तलाश कर रही इन्दौर पुलिस की टीम को सूचना मिली थी कि अनवर दिल्ली में बेटी के घर छिपा है, लेकिन जब तक टीम वहां पहुंच दबिश देती उसके पहले ही वह वहां से फरार हो गया। इसके बाद पुलिस टीम ने उसकी बेटी आयशा को हिरासत में ले इंदौर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसका 3 अगस्त तक रिमांड पुलिस को मिल गया है इसके चलते पुलिस को उम्मीद है कि अब लव जिहाद के लिए फंडिंग का फरार आरोपी पार्षद अनवर कादरी उर्फ अनवर डकैत भी जल्द पकड़ा जाएगा।