jhankar
ब्रेकिंग
मानवता की मिसाल बनी हरदा जीआरपी अज्ञात मृतक को अपना समझकर दी अंतिम विदाई संपत्तिकर दाताओं और फौती नामांतरण में भूमि अंतरण शुल्क वसूली पर उठे सवाल, पार्षद दीपक बाथव ने की जां... टिमरनी में बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या, लूट की आशंका से सनसनी MP में फिर बदला मौसम का मिजाज, हरदा समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत 

मप्र विधानसभा मानसून सत्र के दूसरे दिन, कांग्रेसियों ने भैंस के आगे बजाई बीन

भोपाल। मप्र विधानसभा मानसून सत्र के दूसरे दिन विधानसभा के बाहर कांग्रेस विधायकों ने भैंस के आगे बीन बजाई। कांग्रेस के दो विधायकों को सांकेतिक रूप से भैंस बनाया गया था। किसानों के मुद्दे पर यह प्रदर्शन किया गया। विपक्ष ने कहा कि किसानों को खाद नहीं मिल रहा है। सरकार में अन्नदाताओं की सुनवाई नहीं हो रही है। वहीं सदन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विपक्ष पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि आज नागपंचमी पर भैंस लेकर आए है। कभी गिरगिट लेकर आते है। आप चुने हुए प्रतिनिधि है। मर्यादा बनाकर रखना चाहिए।

भैंस के गेटअप में पहुंचे पोहरी से कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाह ने कहा- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री और मंत्री भैंस की तरह बेशर्म है। सरकार भैंस की तरह सिर्फ खा रही है। सभी योजनाओं को डकार रही है। जनता परेशान है, किसान की फसल चौपट हो गई, गरीबों के मकान गिर गए…इस पर सरकार कुछ नहीं बोलती है।

- Install Android App -

कांग्रेस विधायक से काला गाउन उतरवाया
कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाहा विधानसभा के अंदर जाने लगे तो सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें ब्लैक गाउन उतार कर जाने का अनुरोध किया। कुशवाहा भैंस का रूप धरकर आए थे। उन्होंने गाउन उतारा, फिर अंदर गए।

रामेश्वर शर्मा बोले- आस्तीनों के सांप ढूंढ रही कांग्रेस
हुजूर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा- हमारी सरकार अपराधियों को किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ती है। इन अपराधियों के खिलाफ ऐसी कठोर कार्रवाई सरकार करेगी कि उनकी तीन पीढिय़ां नहीं भूलेंगी। उन्होंने कहा- कांग्रेस के इंटरनेशनल सपेरे कुछ दिन पहले राजधानी में आए थे। उन्होंने कहा था कि आस्तीन के सांप ढूंढना है। इन्हीं को ढूंढने के लिए बीन बजाई जा रही है।

कमलनाथ सरकार में बजानी थी बीन
कांग्रेस के प्रदर्शन पर कालापीपल से भाजपा विधायक घनश्याम चंद्रवंशी ने कहा- कांग्रेस विधायकों को कमलनाथ सरकार के समय बीन बजानी थी। उस समय न तो मंत्रियों की सुनवाई होती थी और न ही विधायकों की। इसी वजह से कांग्रेस विधायक, भारतीय जनता पार्टी के साथ आ गए थे। यदि कांग्रेस के मित्र कमलनाथ सरकार में बीन बजाते तो शायद कुछ फायदा होता।