jhankar
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बारिश से बाढ़ के हालात, महादेव घाट से गंगरेल डैम तक पानी ही पानी हरदा–आशापुर मार्ग की बदहाली के खिलाफ विधायक डॉ. दोगने की पैदल यात्रा हरदा: प्रताड़ना से परेशान स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी ने सल्फास खाया, इलाज के दौरान मौत, चार लोगो पर लग... अलीगढ़ में युवक से बर्बरता का आरोप, पेड़ से बांधकर पीटा और आधा सिर मुंडवाया महिला से संबंध के शक में... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वेयरहाउस से चोरी हुए 6 कट्टी चना बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली...

वसूली के लाखों रुपये देखकर कर्मचारी को आया लालच,  लाखो की चोरी की! पत्नी के शौक पूरे करने के लिए की उठाया ऐसा कदम

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 ग्वालियर।रूपया को देखकर अच्छे से अच्छे इंसान के मन मे लालच आ जाता है । एक फाइनैंस कंपनी के कर्मचारी ने वसूली के लाखो रुपये अपने खाते में जमा कराए। पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

वसूली के 20 लाख रुपयों की चोरी
मामला थाटीपुर इलाके में रहने वाला एक फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी कंपनी के करीब 20.32 लाख रुपए चोरी कर ले गया।इतनी अधिक रकम देखकर उसकी नीयत बदल गई। वह बैंक में जमा करने की बजाय रुपये चोरी करके ले गया।
शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के शहर से भागने से पहले ही उसे पकड़ लिया गया। उससे चोरी की रकम बरामद हो गई है।

- Install Android App -

कंपनी मे वसूली का काम करता था।
मेहरा कॉलोनी में स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंस कंपनी का दफ्तर है। कंपनी द्वारा लोन दिया जाता है। यहां लोन की किस्त वसूलने के लिए चंद्रकांत निरौलिया को कंपनी द्वारा रखा गया है। पूरे शहर से वही कलेक्शन करता है।
दो दिन में करीब 20.32 लाख रुपए इकट्ठे हुए। यह रुपये देखकर उसकी नीयत बिगड़ गई और उसने वह यह रुपये एचडीएफसी बैंक में जमा करने की जगह चोरी कर लिए। वह रुपये लेकर पहले घर पहुंचा।
आरोपी को पता था कि उसे यहां पुलिस ढूंढते हुए आएगी, तो सामान लिया और भाग गया। फाइनेंस कंपनी के प्रबंधन को जब पता लगा, तो इसकी शिकायत थाने में की। थाटीपुर थाना पुलिस उसकी तलाश में लग गई।देर रात उसे पकड़ लिया गया। उसके पास से करीब 18 लाख रुपये बरामद हो गए। बाकी के रुपये कहां गए, इस संबंध में उससे पुलिस पूछताछ कर रही है।

पत्नी के शौक पूरे करने के चक्कर में की चोरी
चंद्रकांत ने अपने घर पर काम करने वाली बाई से ही शादी कर ली थी। पत्नी उससे कहती थी कि बाहर घूमना है, अच्छे घर में रहता है। एक साथ इतना रुपयो देखा तो नीयत बिगड़ गई और उसने यह रुपए चोरी कर लिए।