jhankar
ब्रेकिंग
उमरिया में खेत में लगाई गई आग: 40 सिंचाई पाइप जलकर खाक—30 हजार का नुकसान, FIR दर्ज एमपी के 11 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी सौगात, 20 लाख रुपये तक का मिलेगा कैशलेस स्वास्थ्य बीम... एमपी के प्रमुख मंदिरों में लागू होगा यूपी मॉडल, सिहंस्‍थ में AI ड्रोन करेगा निगरानी “पत्नी को बुलाओ वरना कूद जाऊंगा” - खंडवा में टावर पर चढ़े युवक का हंगामा एमपी में दो बच्चों का नियम खत्म, अब तीन या अधिक संतान वालों को भी मिलेगी सरकारी नौकरी मेगा इंजीनियरिंग अचीवमेंट: इंदौर में 400 टन का गर्डर 23 मीटर ऊंचाई पर सफलतापूर्वक लॉन्च Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 28 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... जिला जेल हरदा में दिव्यांगों की मदद और आरपीडब्यूडी एक्ट पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होटल और दुकानों से लिए गए दाल, मिठाई और तेल के सैंपल बाबड़िया में गेहूं की खड़ी फसल में भीषण आग, 40–50 एकड़ फसल जलकर राख

होमगार्ड भर्ती में बेहोश हुई युवती गैंगरेप :अस्पताल ले जाने दौरान युवती से एंबुलेंस चालक और टेक्नीशियन पर गैंगरेप का आरोप *

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 बिहार। होमगार्ड परीक्षा के दौरान एक युवती बेहोश हो गई। उसे एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया।होश आने पर उसने वाहन चालक और सहयोगी पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को बोधगया थाना क्षेत्र के बी एम पी 3 परिसर होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया के तहत दौड़ आयोजित की गई थी। दौड़ के दौरान महिला अभ्यर्थी अचानक बेहोश हो गई थी। जिसके बाद उसे इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। होश में आने के बाद पीडि़ता ने बताया कि जब वह बेहोश थी, उस दौरान एंबुलेंस के चालक और मेडिकल टेक्नीशियन ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

आरोपियो को लिया हिरासत में

- Install Android App -

महिला द्वारा लगे गंभीर आरोप के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और केस दर्ज कर लिया गया है। बोधगया थाना प्रभारी ने बताया कि महिला की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मेडिकल जांच करवाई गई है, जिसकी रिपोर्ट का इंतजार है।

पुलिस कर रही जांच। 

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह घटना उस समय हुई जब पीडि़ता को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया जा रहा था। जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज और एंबुलेंस से जुटाए गए अन्य सबूतों को खंगाला जा रहा है। गया के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि यह अत्यंत गंभीर मामला है और इसमें किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।