jhankar
ब्रेकिंग
इंदौर खजराना मंदिर के पुजारी पर पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप, प्रकरण दर्ज ग्वालियर चलती CNG कार में अचानक लगी आग सिंगरौली- खुटार चौकी क्षेत्र में खुलेआम चल रही शराब बिक्री, प्रशासन पर उठे सवाल इंदौर प्रदेश में संपत्ति रजिस्ट्री में अव्वल, 21% राजस्व का योगदान अकेले इंदौर का अब तक 2932 स्थानों पर हुई जाँच, 4400 गैस सिलेण्डर किये गये जब्त छीपाबड़ पुलिस की कार्यवाही: मोरगढ़ी के खेत मे खेल रहे थे जुआ पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा !! 6 जुआरी ग... अत्यधिक आपातकालीन चेतावनी जारी! 19 अप्रैल से 31 मई तक, सफलता का निरीक्षण और संघर्ष की शक्ति छात्रों के लिए एक विशेष संदेश- ओपी देवहारे प्रियंका यदुवंशी ने 10वीं बोर्ड में 83.2% अंकों के साथ लहराया परचम : 4 विषयों में विशेष योग्यता हाई स्कूल व हायर सेकण्ड्री परीक्षा परिणाम घोषित

सात दिवसीय विशेष आवासीय शिविर का हुआ भव्य समापन, स्वयंसेवकों ने दिए सेवा और राष्ट्र निर्माण के संदेश-सेवा, समर्पण और संस्कार को जीवन में अपनाने का आह्वान – डॉ रघुवंशी 

हरदा – हरदा आदर्श महाविद्यालय हरदा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा ग्राम पंचायत कोलीपुरा के ग्राम कुंजरगांव में दिनांक 01/02/2026 से 07/02/2026 तक आयोजित सात दिवसीय विशेष आवासीय शिविर का समापन समारोह उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में विनीता रघुवंशी (पूर्व प्राचार्य, शासकीय महाविद्यालय टिमरनी) उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथियों में शोभा वाजपेई (वरिष्ठ शिक्षाविद), शिवनारायण देवड़ा (सरपंच, ग्राम पंचायत कोलीपुरा, कुंजरगांव), अशोक जाट (सचिव) एवं ब्रजेश जाट (सहायक सचिव) शामिल रहे।समारोह की शुरुआत अतिथियों के स्वागत एवं दीप प्रज्वलन तथा माल्यार्पण से हुई।

अतिथियों ने अपने उद्बोधन में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों की सेवा भावना, अनुशासन और सामाजिक दायित्वों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सहयोग की भावना और समाज के प्रति जिम्मेदारी का विकास करते हैं।

- Install Android App -

इस अवसर पर रासेयो कार्यक्रम अधिकारी तपिश सोलंकी ने सात दिवसीय शिविर का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए शिविर के दौरान आयोजित स्वच्छता अभियान, जागरूकता रैलियां, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि शिविर का उद्देश्य स्वयंसेवकों को समाज सेवा के साथ जोड़कर सकारात्मक परिवर्तन लाना है।कार्यक्रम का सफल संचालन स्वयंसेवक लक्की ओसवाल ने किया। अंत में रासेयो सहायक कार्यक्रम अधिकारी महेंद्र सोलंकी ने आभार व्यक्त करते हुए सभी अतिथियों, ग्रामवासियों एवं स्वयंसेवकों का सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

इस दौरान स्वयंसेवकों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं तथा अपने सात दिवसीय शिविर के दौरान की गई गतिविधिया एवं अनुभव को साझा किया।शिविर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयंसेवकों को सम्मानित किया गया। समापन के साथ ही स्वयंसेवकों ने समाज सेवा के संकल्प को आगे भी जारी रखने का संदेश दिया।

इस दौरान महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक योगिता गौर, सुनील कुमार लौंगरे, भूतपूर्व सरपंच महेश शर्मा, महेश मुंडेल, पूर्व स्वयंसेवक जयंत राठौर, विक्की ठाकुर दल नायक गंभीर विश्नोई उपस्थित रहे।