खुशियो को बदलने में पल भर का समय नही लगता।घर मे विवाह की तैयारी के बीच दुल्हन बनी युवती भी बहुत खुश थी।घर में रात को शादी की सारी रस्में भी हो रही थी,फिर अचानक दूल्हे का फोन आता और लड़की से ऐसा कुछ कहा रिश्ता टूट गया।
मकड़ाई एक्सप्रेस 24 रीवा: शहर मे एक परिवार मे शादी की तैयारिया चल रही है घर सारे रिशतेदार है गाना बजाना चल रहा है। अगले दिन बारात आनी है।सब भाई बहन दुल्हन से हंसी मजाक कर रहे है।
दूल्हे ने लड़की को किया फोन
लड़की भाई बहन हसी मजाक छेड़ रहे थे तभी अचानक दुल्हन बनी युवती के मोबाइल दूल्हे राजा का फोन लड़की के पास आता है।कॉल देख वह शर्माकर अपने कमरे में बात करने चली जाती है।
मै तुम्हारी छोटी बहन से शादी करूंगा
अपने कमरे में युवती जाकर दुल्हन बात करती है तो फोन पर प्यार से दूल्हा बोला मैं तुमसे नहीं तुम्हारी छोटी बहन के साथ शादी करूंगा।लड़की को कुछ समझ नही आता। दुल्हन बनी युवती दूल्हे के शादी से इंकार करने के सदमे बर्दाश्त नहीं कर पाई और उसने आत्मघाती कदम उठा लिया दुल्हन ने जहर खा लिया, जिसे परिजनों ने गंभीर हालत में रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दोनो पक्ष पहुचे थाने
दूल्हे की ओर से शादी से इंकार किए जाने और युवती के जहर खाने के बाद मामला संगीन हो गया।दोनो पक्षों के लोग पुलिस थाने पहुचे और अपनी-अपनी बात रखी। दुल्हन के परिजनों का आरोप है कि शादी के दिन दूल्हे ने अचानक फैसला बदला और बड़ी बेटी की जगह छोटी बेटी से शादी करने की बात करने लगा। जबकि 2 दिन पहले ही तिलक कार्यक्रम संपन्न हुआ है और आज बारात रीवा के एक विवाह घर में आने वाली थी। वहीं दूल्हे ने जब शादी से इंकार तो दुल्हन बर्दास्त नहीं कर पाई दुल्हन ने जहर खा लिया।
युवती तलाकशुदा है हमसे छुपाया
इधर दूल्हे का आरोप है की लड़की पहले से शादीशुदा थी जिसका 2022 में तलाक हुआ है इसकी जानकारी उसे नहीं थी।
दुल्हन के भाई का आरोप
दूसरी ओर दुल्हन के भाई का कहना है कि जिस व्यक्ति के माध्यम से शादी लगाई गई थी, वह दूल्हे का रिश्तेदार है और सारी जानकारी दी गई थी। शादी फरवरी में तय हुई थी।अभी 16 तारीख को हमने लेनदेन कर दिया था और मांग के अनुसार दहेज दिया था और आज शादी के लिए इंकार कर दिया।