jhankar
ब्रेकिंग
31 जुलाई को हरदा में होगा पूनम कायनेटिक शोरूम का भव्य शुभारंभ ग्वालियर रिश्वतकांड : रिटायरमेंट से 1 दिन पहले लोकायुक्त ट्रैप में फंसे नगर निगम के कार्यपालन यंत्री... हंडिया : अतिक्रमण की पुष्टि, नोटिस भी जारी... फिर कार्रवाई क्यों नहीं? आज तहसीलदार को सौंपा आवेदन तक्षशिला विद्या मंदिर कुकरावद में नामांकन एवं APAAR ID कार्य का किया गया अवलोकन गंजाल नदी: शौच के लिए नदी किनारे गए बुजुर्ग की डूबने से मौत, झाड़ियों में मिला शव विश्व आदिवासी दिवस पर शासकीय अवकाश घोषित किया जाए: विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने हरदा: बकाया बिल किसी और का, बिजली काटी दूसरे की; व्यापारी संघ ने कलेक्टर से की शिकायत मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान से जनसंवाद और सुशासन को मिलेगा नया आयाम जनता से सीधे जुड़कर समस्याओं क... इंदौर वृद्धाश्रम में बुजुर्ग महिला से मारपीट का मामला 14 साल के नाबालिग का बुजुर्ग महिलाओं को डंडे ... सिविल डिफेंस वॉलेन्टियर्स का 7 दिवसीय प्रशिक्षण 31 जुलाई से होगा

हंडिया : राखी के धागे में बंधा भाई-बहन का प्यार, रक्षाबंधन पर मिठास और मस्ती की बौछार!

हंडिया। हंडिया एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में रक्षाबंधन का पावन पर्व परंपरा, उत्साह और भाई-बहन के अटूट प्रेम के साथ मनाया गया। सुबह से ही गलियों और बाजारों में रौनक देखते ही बन रही थी। राखी, मिठाई, नारियल और उपहारों से सजी दुकानों पर भीड़ उमड़ी रही। महिलाएं और बच्चियां रंग-बिरंगे परिधानों में सजकर भाइयों की कलाई पर राखी बांधने पहुंचीं। पारंपरिक विधि के अनुसार बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर, मिठाई खिलाकर रक्षा सूत्र बांधा और उनके सुख-समृद्धि व दीर्घायु की मंगलकामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर जीवनभर रक्षा का वचन निभाने का संकल्प दोहराया। कई घरों में पर्व के अवसर पर विशेष पकवान बनाए गए, तो कहीं गीत-संगीत और हंसी-खुशी का माहौल दिनभर छाया रहा।

- Install Android App -

मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना के साथ रक्षाबंधन मनाया गया। बच्चों ने भी अपने भाई-बहन के रिश्ते को गीतों और कविताओं के जरिए और भी जीवंत बना दिया। पूरा दिन भाई-बहन के प्रेम, अपनत्व और पारिवारिक एकजुटता के रंगों से सराबोर रहा, जिसमें मिठास, स्नेह और उत्साह की छटा हर घर में बिखरी दिखाई दी।