jhankar
ब्रेकिंग
पंजाब CM भगवंत मान को बम से उड़ाने की धमकी, 5 सितंबर को बठिंडा में हत्या की साजिश का दावा नर्मदा प्रसाद उपाध्याय को मिलेगा देश का प्रतिष्ठित राजभाषा गौरव पुरस्कार रक्षाबंधन पर कांग्रेस का कल होगा अनोखा प्रदर्शन, भाजपा जिलाध्यक्ष को भेंट करेगी शक्कर कुछ घंटे की बारिश में उखड़ी नई सड़क, सीएमओ पहुंचे सड़क देखने, रेत-गिट्टी बही - नगर पालिका सीएमओ अमर ... हरदा में अंधे कत्ल का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; ₹1.90 लाख नकद बरामद शासकीय कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक की अनदेखी कांग्रेस ने लगाया प्रोटोकॉल के उल्लंघन का आरोप  तिब्बत में भारी बारिश से नेपाल में बाढ़ का कहर, रसुवा जिले में मची तबाही रतलाम में ईद मिलादुन्नबी जुलूस के दौरान कांग्रेस पार्षद का निधन खेड़ापति मंदिर की दानपेटी से चोरी, CCTV में कैद हुए चोर हरदा : खेड़ा गांव की आंगनबाड़ी की बदहाल स्थिति, जर्जर भवन और टपकती छत से बढ़ी परेशानी

सांसद ने बच्चों को नहलाया, कपड़े धोए, बोले- इनको सफाई से स्कूल भेजें

रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा से सांसद जर्नादन मिश्रा हमेशा खबरों में रहते हैं। कभी अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं तो कभी बघेली बोली में भाषण को लेकर हंसी-ठिठोली करते नजर आ आते हैं। अब जनार्दन मिश्रा का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसकी अब सुर्खियां बन रही हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें रीवा सांसद बच्चों को नहलाते और कपड़े धोते नजर आ रहे हैं।

- Install Android App -

सेवा पखवाड़ा के तहत गांव में पहुंचे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बीजेपी सेवा पखवाड़ा मना रही है। इसी दौरान रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा मंगलवार को बड़ागांव पहुंचे। जहां उन्होंने मुसहर समाज के बच्चों को नहलाया। उनके नाखून काटे और गंदे कपड़े भी धोए। उनके साथ त्योंथर के पूर्व विधायक श्यामलाल द्विवेदी भी मौजूद रहे।