ब्रेकिंग
6 दिनों से समर्थन मूल्य मूंग खरीदी केंद्रों में वारदान नहीं समय सीमा बढ़ाई जाएं , सभी किसानो का मूंग... हरदा विधायक डॉक्टर दोगने ने मगरधा-रतनपुर माचक नदी पुल सहित अधूरी सड़क , समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी स... हरदा: शिक्षा विभाग की लापरवाही सरकारी स्कूल की छत गिरी, बड़ा हादसा टला देखे वीडियो! हरदा: जनसुनवाई पहुंचा प्रेम विवाह करने वाला प्रेमी जोड़ा, सुरक्षा की गुहार लगाई। युवती बोली जीजा दे ... हिमाचल में बादल फटा, 3 की मौत: दिल्ली में भारी बारिश, लबालब पानी से भरीं सड़कें देवघर में भीषण सड़क हादसा, 18 कांवड़ियों की दर्दनाक मौत भारत बना एशिया का प्राइवेट जेट हब: हर महीने 2,400 से अधिक उड़ानें 22 अप्रैल से 17 जून तक ट्रम्प और प्रधानमंत्री मोदी के बीच बातचीत नहीं हुई - विदेश मंत्री एस जयशंकर अमरनाथ यात्रा में अब तक 3.77 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं को बाबा बर्फानी के दर्शन किये 1 अगस्त से लागू होंगे यूपीआई के नए नियम

श्री बंकनाथ अटल दरबार मंदिर से भोलेनाथ की भाव्य शाही सवारी नगर में निकली गईं

पवन प्रजापत धार : जिले के मनावर तहसील में कई वर्षों से भगवान भोलेनाथ की शाही सवारी निकालते आ रहे है। स्थानीय अटल दरबार बंकनाथ (भोलेनाथ) मंदिर सिमीती द्वारा निकाली जाती है। वैसे सभी शहरवासियों का सहयोग सहायता रहती है। शाही सवारी मे कई प्रकार के एक से बढ़कर एक कलाकार अपनी कलाबाजियों से धर्म प्रेमी जनता को अपने हुनर को दिखाकर आंन्दीत करते हैं।इस बिच शाही सवारी के सम्मान में शासन एवं प्रशासन पुरा पुरा सहयोग करते हैं

साथ ही शाही सवारी एवं कलाकारों के सम्मान में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा मंच लगाकर कलाकारों एवं अटल दरबार समीती के अध्यक्ष से लेकर सदस्यों का सम्मान किया जाता है वर्ष 2024 शाही सवारी के अध्यक्ष भाई दीपक जी बोक्कड़ के सानिध्य में सम्पन्न हुई।

2024 शाही सवारी का मुख्य आकर्षण प्रति वर्ष रहता इस तरह इस वर्ष भी स्थानीय सोनु जी पाटीदार (सोनु बम)जो की प्रति वर्ष भगवान भोलेनाथ का स्वरूप लेकर शाही सवारी मे विराजमान होकर नगर भ्रमण पर निकलते हैं ओर धर्म प्रेमी जनता का दिल जीत लेते हैं। इस वर्ष सोनु जी पाटीदार ने अपने मंच पर मनावर के स्थानीय गायकों का ग्रुप स्वरागिनी गायन ग्रुप को अपने मंच पर भजनों की प्रस्तुति के लिए आमंत्रित किया। स्वरागिनी गायन ग्रुप के संरक्षक विश्वदीप मिश्रा, अध्यक्ष संदीप जाजमे, उपाध्यक्ष कैलाश मण्डलोई, सचिव सुखदेव जी राठौड़, डाक्टर राजेश चोहान, राजा पाठक अथर्व पंड्या, दिव्या जी पंड्या, रत्ना जी सिंगारे, पंडित राकेश पुरोहित, यशस्वी जाजमे, राकेश जी अत्रे, मुकेश जी मेहता एवं प्रियंका जी नागराज ने सभी ने एक से बढ़कर एक शानदार जानदार दमदार बेहतरीन भजनों की एवं राष्ट्रीय गीतों की प्रस्तुतियां प्रस्तुत की।

- Install Android App -

उक्त प्रस्तुतीयो को सुनकर पुरा शहर एवं आसपास क्षेत्र से आये समस्त धर्म प्रेमी जनता ओर शासन प्रशासन एवं जनप्रतिनिधि सभी ने स्वरागिनी गायन ग्रुप के गायकों की सराहना की ओर सभी का सम्मान अटल दरबार समीती के अध्यक्ष महोदय ओर सदस्यों द्वारा किया गया एवं नगर भ्रमण पर कई मंचो से जनप्रतिनिधियों द्वारा भी सम्मान किया गया। जनप्रतिनिधि मंच आशिन नगरपालिका अध्यक्ष अजय जी पाटीदार एवं उनके साथी गण,

मनावर विधानसभा विधायक डाक्टर हिरालाल जी आलाव एवं उनके साथी गण, पुर्व सांसद प्रत्याशी राधेश्याम जी मुवेल एवं उनके साथी,मनावर के युवा साथियों द्वारा भी स्वागत मंच लगायें गए थे। युवा ग्रुप के प्रमुख अर्पित राठौड़ (अप्पु) जी एवं उनके साथियों द्वारा उनकी होटल के सामने बड़ी ही मनमोहक रोचक लाईटींग लगाई गई। जिसका लुत्फ भी जनता ने लिया। अन्त में शाही सवारी का समापन मालवीय चौपाटी पर किया गया।

उक्त शाही सवारी मे स्वरागिनी गायन ग्रुप के गायकों द्वारा भजनों की प्रस्तुति का संचालन स्वरागिनी गायन ग्रुप अध्यक्ष संदीप जाजमे ने किया।आभार मंच आशिन सोनु जी पाटीदार (सोनु बम) ने माना।