jhankar
ब्रेकिंग
चेक बाउंस के मामलों में फरार दो अभियुक्त गिरफ्तार, सजा भुगतने के लिए जेल भेजे कांजी हाउस में गौवंश की बदहाल स्थिति को लेकर बजरंग दल ने किया नगर परिषद कार्यालय का घेराव भारतीय किसान संघ की जिला बैठक में किसानों से जुड़े मुद्दों पर विभागीय अधिकारियों से चर्चा अनंत चतुर्दशी पर हरदा में बदलेगी यातायात व्यवस्था, इन मार्गों से होगा वाहनों का डायवर्जन हंडिया : आस्था के द्वार पर गंदगी का अंबार, खेड़ापति मंदिर के सामने व्यवस्था बेअसर,,, खुशियों की दास्तां प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से चमका पलाश का भविष्य खाद्य सुरक्षा विभाग ने रहटगांव और हरदा में लिये खाद्य पदार्थों के नमूने उल्लासः एक अभिनव प्रयोग” के तहत ए.डी.आर. सेन्टर हरदा में द्वितीय वृहद् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर 26 सि... हरदा के 23 हजार 437 उपभोक्ताओं को अगस्त माह में 20 लाख 92 हजार की छूट शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में मनाया गया 11वां अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस

डोनाल्ड ट्रंप नहीं, वेनेजुएला की इस महिला को मिला शांति का नोबेल पुरस्कार

ओस्लो। नोबेल शांति पुरस्कार 2025 का ऐलान हो चुका है. 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार वेनेजुएला की विपक्ष की नेता मारिया कोरिना मचाडो को दिया गया है। नोबेल पुरस्कार के लिए पिछले कई महीनों से परेशान अमेरिकी राष्ट्रपति के निराशा हाथ लगी है। ट्रंप ने कई युद्ध रुकवाने के बड़े-बड़े दावे किए और काफी कोशिशें भी की लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।

- Install Android App -

मांगने पर भी नहीं मिला नोबेल, ‘हाथ मलते’ रहे गए ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नोबेल पीस प्राइज के लिए पिछले कई महीनों से लगातार दावा कर रहे थे। लेकिन नोबेल कमेटी ने वेनेजुएला की विपक्ष की नेता को वरीयता दी। डोनाल्ड ट्रंप के बार-बार खुद मांगने पर भी नोबेल प्राइज नहीं मिला। जानकारों का कहना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति मानकों को पूरा करने में असफल रहे हैं। नोबेल पुरस्कार के लिए उन कामों को वरीयता दी जाती है, जिससे स्थायी परिवर्तन हो और उनसे बदलाव आए।

ट्रंप के रिजेक्शन के ये कारण रहे
डोनाल्ड ट्रंप के नोबेल पीस प्राइज ना मिलने को लेकर एक्सपर्ट्स का मानना है कि इसके पीछे कई कारण हैं। इनमें बहु पक्षीय संस्थाओं की अवहेलना करना और जलवायु परिवर्तन को लेकर उनका रुख भी बड़े कारणों में से एक है। जबकि जलवायु परिवर्तन इस समय पूरे विश्व के लिए एक बड़ी समस्या है। इसके अलावा ट्रंप कई बड़े दावे करते हैं, लेकिन उसके प्रमाण भी नहीं दे पाते हैं। उदाहरण के लिए ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान का युद्ध रुकवाने का कई बार दावा किया। इस दावे को पाकिस्तान का समर्थन भी मिला लेकिन भारत ने इसे सिरे से खारिज कर दिया। ट्रंप अक्सर कई मुद्दों पर खुद ही खुद को श्रेय देते दिखाई दिए लेकिन उसे प्रमाणित नहीं कर पाए।