jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 28 फरवरी 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा : सेवा, साधना और स्वावलंबन की जीवंत परंपरा — राधास्वामी सत्संग दयालबाग हरदा : जलकर वृद्धि पर भाजपा की बदलती भूमिका पर सवाल – अमर रोचलानी अधिवक्ता संघ का चुनाव: 28 फरवरी को होगा सिवनी मालवा : कोटरा अंडरब्रिज में जलभराव बना मुसीबत, स्कूल जाने वाले बच्चों और ग्रामीणों की बढ़ी परे... नरवाई जलाने पर सख्त कार्रवाई: एसडीएम विजय राय का फरमान  हरदा : विद्युत भार (लोड) स्वीकृत करवायें एवं जुर्माने से बचें हरदा : 2 से 4 मार्च तक कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा हरदा : मार्च में होली छोड़कर बाकी सभी छुट्टियों में खुले रहेंगे पंजीयन कार्यालय हरदा : रबी विपणन 2026-27 के लिये गेहूँ के पंजीयन 7 मार्च तक होंगे

Tikamgarh News : होटल में युवती से दुष्कर्म, सरकारी आवास का लालच देकर सरपंच प्रतिनिधि किया दुष्कर्म

 मकड़ाई एक्सप्रेस 24 टीकमगढ़। ओरछा थाना क्षेत्र के एक होटल में युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 23 वर्षीय युवती के साथ ततारपुरा गांव के सरपंच प्रतिनिधि ने सरकारी निवास दिलवाने का लालच देकर दुष्कर्म किया। आरोपित ने इसका वीडियो भी बना लिया और दुष्कर्म की वारदात किसी को बताने पर वीडियो बहुप्रसारित करने की धमकी दी।

- Install Android App -

कोल्ड ड्रिंक में मिलाया नशीला पदार्थ

पुलिस की रिपोर्ट अनुसार 23 वर्षीय युवती झांसी इलाज कराने के लिए गई हुई थी। इस बात की जानकारी आरोपित सरपंच प्रतिनिधि केशव यादव को लगी, तो उसने युवती से संपर्क कर उसे ओरछा तिगैला पर पर मिलने बुलाया। साथ ही तिगैला पर ही सरकारी निवास दिलवाने की बात कही। जिसके बाद आरोपित युवती को बातचीत करने का बोलकर होटल ले गया और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।दुष्कर्म के बाद आरोपित ने वीडियो बनाकर इसे युवती के मोबाइल पर भेज दिया। इसके बाद युवती ओरछा थाना पहुंची और पूरे घटनाक्रम के बारे में बताया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।