jhankar
ब्रेकिंग
आज का राशिफल: 4 सितंबर 2026 🌟 जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा में जमीन विवाद को लेकर बवाल, दोनों पक्ष आमने-सामने एक पक्ष की शिकायत पर 8 लोगों के खिलाफ FIR खेड़ीनीमा विद्यालय ने बढ़ाया हरदा का मान, संस्था प्रमुख डूडी को मिला ‘उत्कृष्ट नेतृत्व’ सम्मान आज का हरदा, देवास, बैतूल, खंडवा, नर्मदापुरम, इंदौर, भोपाल में मौसम हाल छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में ऑनलाइन अटेंडेंस पर भड़की टीचर, कहा - अफसरों और CM की भी हो निगरानी MP में बारिश का कहर: नर्मदापुरम-छिंदवाड़ा में रेड अलर्ट, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट बलराम जयंती के अवसर पर प्राकृतिक खेती उत्पाद सह संवाद कार्यक्रम आयोजित जिला चिकित्सालय को मिली नई व्हीलचेयर, मरीजों को मिलेगी राहत कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने जिला जेल का आकस्मिक निरीक्षण किया हरदा जिले में विद्युत चोरी के खिलाफ चला सघन चेकिंग अभियान

Ujjain News : सोमवार को महाकाल की सवारी निकालकर दिखा दोे,..युुवक ने पुलिस कंट्रोल रूम में दी धमकी

युवती से छेड़छाड़ का विरोध करने गए मुस्लिम समाज और कांग्रेस नेताओं के साथ एसपी कार्यालय पहुंचे एक युवक ने ये धमकी दी कल निकलने वाली सवारी निकाल कर देख लो ।

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 उज्जैन | सावन सोमवार को निकलने वाली महाकाल की सवारी को धमकी दी गई है।गोलामंडी में युवती से छेड़छाड़ का विरोध करने गए मुस्लिम समाज और कांग्रेस नेताओं के साथ एसपी कार्यालय पहुंचे एक युवक ने ये धमकी दी। इसका वीडियो भी वायरल हो गया।

माधव नगर पुलिस थाने का घेराव
इस पर हिंदू उत्तेजित हो उठे। भाजपा और हिन्दूवादी संगठन से जुड़े सैकड़ों लोग देर रात तक माधव नगर पुलिस थाने का घेराव किया और टॉवर चौराहे पर प्रदर्शन भी किया। पुलिस ने आरोपी अज्ञात युवक पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।महाकाल सवारी नहीं निकलने देने की धमकी पर हिंदू वादी संगठनों और भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का पुतला भी फूंका। कांग्रेस नेताओं रवि भदौरिया व नूरी खान के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज करने की मांग की।

 

शुक्रवार को गोलामंडी में फिजियो थैरेपिस्ट से छेड़छाड़ की घटना हुई थी। इस घटना में आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर मुस्लिम समाज के लोग शनिवार दोपहर एसपी सचिन शर्मा के पास पहुंचे। शहर कांग्रेस अध्यक्ष रवि भदौरिया, कांग्रेसी नेत्री नूरी खान व कई महिलाएं भी इनमें शामिल थीं। जब एसपी से चर्चा हो रही थी तो बाहर खड़ी भीड़ नारेबाजी कर रही थी। तभी सफेद शर्ट पहने एक युवक ने महाकाल सवारी निकाल लेने की धमकी दे डाली। उसने साफतौर पर कहा कि अगर आरोपी का मकान नहीं तोड़ा, उसकी तारीख तय नहीं की तो कल निकलने वाली सवारी निकाल कर देख लो। हालांकि उस युवक को बाद में बाहर कर दिया गया।

- Install Android App -

युवक ने कहा अगर छेड़छाड़ के आरोपियों का मकान नहीं तोड़ा तो देख लेना क्या होगा महाकाल सवारी को लेकर दी गई युवक की धमकी का वीडियो वायरल हो गया जिसकी शहर भर में तीखी प्रतिक्रिया हुई।

दम है तो महाकाल की सवारी रोक कर दिखाए-पारस जैन विधायक

इस मामले में उज्जैन उत्तर के विधायक पारस जैन ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि किसी में दम है तो महाकाल की सवारी रोक कर दिखाए। उसे परिणाम भुगतना होगा। जैन ने आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस के शहराध्यक्ष रवि भदौरिया] भाजपा के नगराध्यक्ष विवेक जोशी ने भी इसे उज्जैन की फिजा बिगाडऩे की कोशिश करार देते हुए ऐसे लोगों को सबक सिखाने की मांग की। शहरकाजी खलीकुर्रहमान ने भी महाकाल सवारी रोकने की धमकी देने की निंदा की है। उन्होंने वायरल वीडियो की जांच की भी मांग की।

छेड़छाड़ के आरोपी रितेश के साथ मारपीट

इधर गोलामंडी में लडक़ी से छेड़छाड़ के आरोपी रितेश के साथ कई लोगों ने मारपीट की जिसका वीडियो भी वायरल हुआ। युवक के परिजन व हिंदू संगठन अजाक थाने पहुंच गए और धरना दे दिया। इस के बाद आरोपी जरिन, अदनान, तौफिक, वसीम, अतिक और फारुख के खिलाफ केस दर्ज किया गया।