jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 03 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे CM मोहन यादव ने किया होलिका दहन, प्रदेश में सबसे पहले महाकाल को गुलाल लगाकर किया गया शुरू हरदा में पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल, वनों की लकड़ी को कहें 'ना', गौकाष्ठ को कहें 'हाँ' हरदा : नरवाई प्रबंधन एवं विभागीय योजनाओं की प्रगति पर समीक्षा बैठक आयोजित हंडिया : हंडिया थाने में शांति समिति की बैठक: होली व रमजान को लेकर अहम निर्णय,,, हरदा : होलिका दहन के दौरान करे उपाय होगा जीवन की परेशानियो का समाधान इजराइल का 'ब्रह्मास्त्र': आयरन बीम ने युद्ध के मैदान में पहली बार दिखाया दम, लेजर की शक्ति से हिजबुल... हरदा : ग्रामीण क्षेत्रों की पेयजल व्यवस्था संबंधी शिकायतों के निराकरण हेतु कंट्रोल रूम स्थापित नेशनल हाईवे पर ट्रक ने कार को 1 किलोमीटर तक घसीटा, सुरक्षित निकले लोग महाकाल वन में शिव-पार्वती और भूत-पिशाचों संग होली; शिप्रा तट पर उमड़ा आस्था का सैलाब

TMC विधायक हुमायूं का ऐलान: अब ममता सीएम नहीं रहेंगी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में सियासी तूफान खड़ा करने वाले मुरशिदाबाद के तृणमूल विधायक हुमायूं कबीर ने खुलकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोला है। गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में कबीर ने दावा किया, 2026 के विधानसभा चुनाव के बाद ममता बनर्जी मुख्यमंत्री नहीं रहेंगी। वे पूर्व मुख्यमंत्री कहलाएंगी, शपथ नहीं लेंगी। साथ ही उन्होंने शुक्रवार को टीएमसी से इस्तीफा देने और जरूरत पड़ी तो 22 दिसंबर को अपनी नई पार्टी लॉन्च कर देंगे। कबीर को 6 दिसंबर को बहरामपुर के बेलदांगा में बाबरी मस्जिद जैसी भव्य मस्जिद की नींव रखने की घोषणा करने के कारण पार्टी ने छह साल के लिए निलंबित कर दिया था। निलंबन के बावजूद कबीर पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने साफ कहा, शिलान्यास कार्यक्रम रद्द नहीं होगा। लाखों लोग आएंगे। अगर प्रशासन रोकने की कोशिश करेगा तो एनएच-12 जाम कर देंगे। मुझे चुप कराने के लिए हत्या तक हो सकती है, लेकिन मैं डरने वाला नहीं हूं। रोकने पर धरने पर बैठूंगा और गिरफ्तारी दूंगा। मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है।

- Install Android App -

कबीर ने दावा किया कि उनका नया राजनीतिक दल 2026 के चुनाव में बंगाल की 294 में से 135 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगा। उन्होंने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी में उनके साथ जानबूझकर अपमान किया जा रहा है। बहरामपुर में मुख्यमंत्री की एसआईआर-विरोधी रैली स्थल पर उन्हें जानबूझकर नीचा दिखाया गया। उन्होंने इसे पार्टी के अंदर की साजिश करार दिया।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक ममता बनर्जी कबीर के बयानों और 6 दिसंबर के कार्यक्रम से बेहद नाराज हैं। पार्टी ने साफ कर दिया है कि वह इस विवादास्पद शिलान्यास से किसी भी तरह जुड़ना नहीं चाहती। बुधवार को टीएमसी के वरिष्ठ सांसद कल्याण बनर्जी ने भी कबीर के बयान से किनारा कर लिया था। प्रशासन ने भी स्पष्ट कर दिया है कि इस कार्यक्रम के लिए कोई अनुमति नहीं दी गई है और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को सख्ती से रोका जाएगा।